विमेंस प्रीमियर लीग में 15 खिलाड़ियों पर 1.50 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च, सबसे अधिक महंगी महिला खिलाड़ी स्मृति मंधाना

 
cxxc

विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीज़न के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की जा चुकीं है। सोमवार को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में फ्रेंचाइजीज ने 15 खिलाड़ियों पर 1.50 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए। इन खिलड़ियों में 9 भारतीय और 6 विदेशी खिलाड़ी शामिल है। 

भारत की टॉप ऑर्डर बैटर और वाइस कैप्टन स्मृति मंधाना ऑक्शन में सबसे महंगी रहीं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ने अपनी टीम में शामिल किया। 26 साल की स्मृति तेजी से रन बनाने की काबिलियत रखती हैं। साथ ही उनमें टीम लीड करने की क्षमता भी है। टीम उन्हें बतौर ओपनिंग बैटर और कप्तान के रूप में देख रही है। मंधाना के अलावा, एश्ले गार्डनर, नेटली सीवर, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पूजा वस्त्राकर जैसी 15 खिलाड़ियों पर फ्रेंजाइजीज ने सबसे अधिक कीमत में खरीदी है। 

स्मृति मंधाना
टीम इंडिया की उपकप्तान स्मृति मंधाना तेजी से रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर में से एक है। उनमें लीडरशिप क्वॉलिटी भी हैं। मंधाना ने 112 टी-20 मैचों में 123.13 के स्ट्राइक रेट से 2651 रन बनाए हैं। उनके नाम 20 अर्धशतक भी हैं। इन्हे 3.40 करोड़ रूपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा है। 

एश्ले गार्डनर
25 साल की ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर गार्डनर बैटिंग और बॉलिंग दोनों में माहिर हैं। वे 133.62 के स्ट्राइक रेट से रन बनाती हैं, जबकि 6.23 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करती हैं। दाएं हाथ की ऑफ स्पिनर 68 टी-20 मुकाबलों में गार्डनर के नाम 1069 और 48 विकेट हैं।इन्हें 3.20 करोड़ रूपये में गुजरात जॉयंट्स ने खरीदा है। 

नेटली सीवर ब्रंट
इंग्लिश ऑलराउंडर ब्रंट दाएं हाथ से मीडियम पेस गेंदबाजी करती हैं और पावर हिटिंग कर सकती हैं। वे टी-20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाली पहली इंग्लिश गेंदबाज हैं। 30 साल की ब्रंट ने 105 मैचों में 112.64 के स्ट्राइक रेट से 2004 रन बनाए हैं और 78 विकेट भी लिए हैं। इन्हें 3.20 करोड़ रूपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। 

cv

दीप्ति शर्मा 
25 साल की भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा गेंद और बैट दोनों से प्रभाव छोड़ती हैं। दाएं हाथ की ऑफ ब्रेक स्पिनर दीप्ति शर्म ने 88 मैचों में6.12 की इकोनॉमी से 97 विकेट लिए हैं। उन्हें बल्ले से 106.52 के स्ट्राइक रेट से 914 रन निकले हैं। इस महिला क्रिकेटर को 2.20 करोड़ रूपये में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा है। 

जेमिमा रोड्रिग्ज
22 साल की जेमिमा रोड्रिग्ज एक भरोसेमंद खिलाड़ी है। उन्होंने साऊथ अफ्रीका में चल रहे वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को अपनी 53 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत को पाकिस्तान पर 7 विकेट की रोमांचक जीत दिलाई है। जेमिमा को उस पारी का इनाम भी दिया गया है। 76 मैच में जेमिमा  के बल्ले से 10 अर्धशतक सहित 1628 रन निकले हैं। कुछ मौकों पर वे गेंदबाजी करती हुई नजर आई है । जेमिमा को 2.20 करोड़ रूपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। 

xx

शेफाली वर्मा
भारत की टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं। जो भारतीय पारी की शुरुआत करती हैं। 19 साल की शेफाली ने 134.46 के रन रेट से 1264 रन बनाए हैं। इनमें 5 अर्धशतक भी शामिल हैं। शेफाली के नाम 6 इंटरनेशनल विकेट भी लिए हैं। शेफाली लीडरशिप मटेरियल भी हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय अंडर-19 महिला टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता है। उनकी इन काबिलियत के कारण उन्हें 2.2 करोड़ रुपए की रकम मिली है।इसके साथ ही उन्होंने एक दिन पहले पाकिस्तान के खिलाफ 33 रन बनाकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। also read : 
WPL 2023 : WPL ऑक्शन की नीलामी में भारतीय महिलाओ का दबादब स्मृति बनी सबसे महंगी प्लेयर