IPL की कुछ फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड के टॉप-6 प्लेयर्स को दी टीम में दिया मौका, 20 करोड़ रूपये तक की पेशकश

आईपीएल की कुछ फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड के टॉप-6 प्लेयर्स को अपनी कंट्री को छोड़कर साल भर दुनिया की टॉप लीग में खेलने का ऑफर मिला है लंदन के न्यूजपेपर अखबार द टाइम्स ने एक रिपोर्ट में यह दावा किया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्रेंचाइजीज ने इसके लिए खिलाड़ियों से साल भर के लिए करार करने की कोशिश की है। हालांकि अखबार ने यह नहीं बताया है कि वह IPL की कौन सी टीमें हैं और किन-6 इंग्लिश खिलाड़ियों से कॉन्टैक्ट किया गया है।
20 से 50 करोड़ रुपए सालाना का ऑफर
रिपोर्ट में कहा गया है कि खिलाड़ियों को IPL के अलावा यूएई की ग्लोबल टी-20, अमेरिका में होने वाली टी-20 लीग और वेस्टइंडीज की सीपीएल लीग में खेलने की पेशकश की गई है। उन्हें कंट्री से खेलने के बजाय दुनिया भर की लीग में शामिल फ्रेंचाइजी की टीम से खेलने के लिए 20 करोड़ से 50 करोड़ रुपए के बीच सालाना ऑफर दिया गया है। यह इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के केंद्रीय अनुबंध में शीर्ष खिलाड़ियों को मिलने वाली राशि से लगभग पांच गुना तक ज्यादा है। इंग्लैंड से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से भी IPL की इन फ्रेंचाइजी ने कॉन्टैक्ट किया था।
करार करने वाले खिलाड़ी को अपने देश से खेलने के लिए फ्रेंचाइजी से लेनी होगी परमिशन
रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर कोई खिलाड़ी किसी IPL फ्रेंचाइजी से करार करता है तो उसे पहले फ्रेंचाइजी के लिए विभिन्न लीग में खेलने को प्राथमिकता देनी होगी। साथ ही अपने देश से खेलने के लिए फ्रेंचाइजी से अनुमति लेनी होगी। फिलहाल फुटबॉल में ऐसा होता है। क्रिकेट में अभी ऐसा नहीं है। खिलाड़ी अपनी विभिन्न लीग में खेलने के लिए अपने देश के बोर्ड से परमिशन लेते हैं। वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को IPL के अलावा किसी अन्य लीग में खेलने पर बैन किया हुआ है।
दुनिया भर में IPL फ्रेंचाइजीज की टीमें हैं
दुनिया भर की लीग में IPL फ्रेंचाइजीज की टीमें हैं। मुंबई की 5 टीमें हैं। उसने IPL में मुंबई इंडियंस, SA20 में MI केप टाउन, ILT20 में MI एमिरेट्स, WPL में मुंबई इंडियंस खरीदी हैं। उसकी टीमें 4 देशों में अलग-अलग 5 लीगों में हिस्सा ले रही हैं। also read : आंद्रे रसेल ने विराट कोहली को बनाया अपना शिकार, देखकर पत्नी अनुष्का शर्मा के उड़े होश