आज WPL ऑक्शन दोपहर 2: 30 बजे से,ये विमेंस क्रिकेटर्स बन सकती है करोड़पति

ऐतिहासिक वीमेंस प्रीमियर लीग का पहला ऑक्शन आज दोपहर 2:30 बजे से मुंबई में शुरू होगा। WPL की एक टीम 15 से 18 प्लेयर्स को खरीदेगी।टुर्नाम्नेट में 5 टाइम रहेगी,जो कुल 90 प्लेयर्स को खरीदने के लिए बोली लगाएगी।एक टीम का पर्स 12 करोड़ रूपये का है। also read : महिला टी 20 वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान का मुकाबला आज,स्मृति मंधाना हुई चोटिल
ऑक्शन के लिए 409 खिलाडी शॉर्टलिस्ट की गयी है।जिनमे से कई खिलाड़ी सोमवार को करोड़पति बन सकती है।भारत की स्मृति मंधाना,दीप्ती शर्मा और हरमनप्रीत कोर से लेकर ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी ,एलिसा हिली और न्यूजीलैंड की अमिलिया केर जैसी खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती है।
स्मृति मंधाना
भारत की विस्फोटक ओपनर स्मृति मंधाना तेज गति से बेटिंग करती है।मंधाना को टीम का कप्तान भी बनाया जा सकता है।भारत के लिए ११२ टी 20 इंटरनेशनल में स्मृति ने 123.13 के स्ट्राइक रेट से 2651 रन बनाए है। मंधाना मार्की प्लेयर्स के सेट 1 में शामिल है।उनकी बेस प्राइस 50 लाख रूपये है और उनका नाम पहली लिस्ट में होगा।
शेफाली वर्मा
अंदर 19 वीमेंस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने वाली कप्तान शेफाली वर्मा को भी वपल ऑक्शन में बड़ी बोली मिल सकती है। शेफाली विस्फोटक बेटिंग भी करती है।भारत के लिए अब तक 51 मैचों में उन्होंने 134.53 के स्ट्राइक रेट से 1231 रन बनाए है। शेफाली बेटर्स के सेट में 1 में शामिल है। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रूपये है उनका नामा तीसरी लिस्ट में होगा।
एलिस पेरी
ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी सबसे अनुभवी महिला खिलाड़ियों में से एक है।उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2009 से लेकर अब तक सभी टी 20 वर्ल्ड कप खेले।अब तक 134 टी 20 इंटरनेशनल में उन्होंने 1515 रन बनाने के साथ 120 विकेट भी लिए है।पेरी मार्की प्लेयर्स के सेट 1 में है। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रूपये है और पहली लिस्ट में ही उनकी नाम आएगा।