Video : फैंस ने रोहित शर्मा सरेआम मांगी एक ऐसी चीज, सुनकर खुद रोहित भी रह गए हक्के-बक्के, देखिए रिएक्शन

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की फैंस फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की तरह ही उनके भी तगड़ी फैंस फॉलोइंग है। जिनके वीडियो सोशल मीडिया के ऊपर हर रोज वायरल होते रहते है। हाल ही में सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का एक वीडियो काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहा है, जिसे देखकर आपको हैरानी होगी, लेकिन अगले ही पल में आप भी हंसने लगेंगे। दरअसल, में एक फैंस रोहित शर्मा से सरे आम एक ऐसी चीज मांगता दिख रहा है जिसे सुनने के बाद में रोहित भी खुद हक्के बक्के रह जाते है।
फैस की मांग सुन रोहित शर्मा के उड़े होश
बता दें कि, IPL 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस अपना आखिरी लीग मैच खेल रही है। इस बीच रोहित शर्मा के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिसमें रोहित शर्मा का एक पुरुष फैन उनसे गाल पर पपी मांगता नजर आ रहा है, जिसे सुनकर कुछ सेकंड्स के लिए रोहित शर्मा भी हैरान रह गए और वहां से निकलते बने। इंटरनेट पर अब यही वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा के रिएक्शन देखने लायक हैं।
When a fan asked for a kiss from Rohit Sharma🤣🤣
— ʀᴀᴊɴᴀɴᴅᴀɴɪ ꜱɪɴɢʜ⁴⁵🇮🇳 ( Rohika) (@Singh_Ro45) May 19, 2023
epic😂😂❤️😻🔥🔥 pic.twitter.com/M1UbjfKdMH
When a fan asked for a kiss from Rohit Sharma🤣🤣
— ʀᴀᴊɴᴀɴᴅᴀɴɪ ꜱɪɴɢʜ⁴⁵🇮🇳 ( Rohika) (@Singh_Ro45) May 19, 2023
epic😂😂❤️😻🔥🔥 pic.twitter.com/M1UbjfKdMH
इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं रोहित शर्मा के रिएक्शन
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे रोहित शर्मा अपनी टीम के साथ गाड़ी की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, इसी दौरान उनका एक फैन सेल्फी के लिए आगे बढ़ता है और हंगामे के बीच अपने गाल पर किस की मांग रख देता है। वीडियो में पहले फैन सेल्फी लेने के लिए रोहित शर्मा से कहता है, लेकिन जब एमआई कप्तान विनम्रता से मना कर देते हैं, तो आप गाल आगे कर के शख्स किस की मांग रख देता है। फैन की यह डिमांड देख हिटमैन पूरी तरह चौंक जाते हैं और वो समझ ही नहीं पाते हैं कि क्या हो रहा है। इंटरेनट पर रोहित शर्मा के इस वायरल वीडियो को खूब देखा और शेयर किया जा रहा है। यूजर्स इस पर तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 में शानदार फॉर्म में दिखाई दी है। also read : IPL 2023 CSK vs DC : आखिर किसके साथ स्टेडियम में मैच देखने के लिए पहुंची साक्षी धोनी, देखिए फोटोज