क्या आप भी जानते है फेसबुक मेसेंजर के इन सीक्रेट फीचर्स के बारे में ?? यहाँ जानिए

आज के समय में ज्यादातर लोग सोशल मिडिया नेटवर्किंग साइट्स से जुड़े है। कोई फेसबुक प्रयोग करता है तो कोई व्हाट्सअप,इंस्ट्राग्राम और टिव्टर आदि सोशल मिडिया से जुड़े रहते है। सोशल मिडिया के माध्यम से एक दूसरे से देश विदेशो में आसानी से बात या चैट कर सकते है। इन्ही सोशल मिडिया ऐप में एक है फेसबुक मेसेंजर।जो भी व्यक्ति फेसबुक का इस्तेमाल करता है वो इस ऐप का जरूर प्रयोग करता है। ,क्युकी कई लोग फेसबुक पर मेसेज भेजते है। इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ज्यादातर लोगो को फेसबुक मेसेंजर के कुछ सीक्रेट फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं है। तो चलिए जानते है फेसबुक मेसेंजर के कुछ सीक्रेट फीचर्स के बारे में जिनके बारे में काफी कम लोगो को पता है।
शार्ट वीडियो बना सकते है
आपको बता दे की मेसेंजर पर शार्ट वीडियो बनाकर अपने फ्रेंड को भेज सकते है। इसके लिए मेसेंजर ऐप पर आपको जाना होगा। ऐप पर जाने के बाद आपको स्टोरी पर जाना होगा। स्टोरी पर जाने के बाद आपको प्रेस करना होगा। प्रेस करने के बाद कैमरे के ऑप्शन दिखाई देता है। कैमरे पर प्रेस कर आप 10 -15 सेकंड का वीडियो बना सकते है।
सीक्रेट कन्वर्सेशन
आपको बता दे की आप फेसबुक पर किसी से भी सीक्रेट कन्वर्सेशन कर सकते है। अगर आप किसी से सीक्रेट कन्वर्सेशन करना चाहते है तो मेसेंजर में सीक्रेट कन्वर्सेशन का ऑप्शन दिया गया है।इसके लिए ऐप को खोले।ऐप खोलने के बाद प्रोफ़ाइल पर किल्क करे और निचे स्क्रॉल करे। स्क्रॉल करने पर आपको सीक्रेट कन्वर्सेशन का ऑप्शन नजर आएगा। यहाँ आपको सीक्रेट कन्वर्सेशन ऑप्शन को ऑन करना है। ऑप्शन ऑन करने के बाद आसानी से किसी अन्य के साथ कन्वर्सेशन कर सकते है। इससे ऑडियो और वीडियो कॉल भी आसानी से कर सकते है।