मनी प्लांट को लगाने से पहले जान लीजिए इससे जुड़े हुए वास्तु नियमों के बारे, वरना करना पड़ सकता है धन हानि का सामना

वास्तु शास्त्र में ऐसे कई तरह के पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हे घर में लगाने से सुख समृद्धि का वास होता है। इन्ही में से एक मनी प्लांट भी है। मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जो अपने नाम के मुताबिक धन के लिए जाना जाता है लेकिन सिर्फ इसे घर में रखने से ही लाभ नहीं होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक इस पौधे को घर में रखते कुछ बातों का खास तौर से ध्यान रखा जाना चाहिए। तो आइए जानते है इस पौधे से जुड़े हुए नियमों के बारे में जानते है।
मनी प्लांट का पौधा इन बातों का रखे ध्यान
मनी प्लांट का पौधा कभी किसी बाहरी व्यक्ति को न दें. इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.
वास्तु के मुताबिक मनी प्लांट को लगाने के दौरान इस बात का ध्यान रखे कि इसकी पत्तियां जमीन को न छूए। घर में मनी प्लाट का तेजी से ग्रो करने का मतलब परिवार की आर्थिक उन्नति भी होती है वहीं अगर इसकी बेल नीचे की तरफ बढ़ रही है तो आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है ऐसे में उसकी बेल को ऊपर की तरफ बांधा जाना चाहिए।
मनी प्लांट का पौधा पूर्व, पश्चिम या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना सही नहीं होता है। मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में ही लगाएं। इस दिशा को मनी प्लांट के लिए शुभ माना जाता है।
हरा-भरा प्लांट शुभता का प्रतीक माना गया है। वहीं यदि आपके आपके घर में लगे मनी प्लांट की पत्तियां सूख रही हैं या फिर पीली पड़ रही हैं, तो इसे तुरंत हटा दें। इससे धन हानि का सामना करना पड़ता है।
वहीं मनी प्लांट का सीधा संबंध शुक्र ग्रह से होता है। इसलिए मनी प्लांट का पौधा लगाने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है। also read : Bread fruit Farming : यहाँ जानिए ब्रेडफ्रूट की खेती के लिए उपयुक्त भौगोलिक विशेषताएं, खेती करने से होता है जबरदस्त लाभ