Chaitra navratri 2023 : इस बार पंचक में शुरू चैत्र नवरात्री,ऐसे में माँ दुर्गा की आरधना का फल मिलेगा या नहीं,जानिए

 
GG

हिन्दू धर्म में नवरात्रि का त्यौहार बेहद पवित्र मन जाता है।नवरात्रि की विशेष मान्यता होती है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र नवरात्री का व्रत करने से भक्तो पर माँ दुर्गा की कृपा बनी रहती है और उनके कष्ट दूर होते है।पंचाग के मुताबित चैत्र माह में आने वाली नवरात्रि चैत्र नवरात्री कहलाती है।इस बार नवरात्रि की शुरुआत पंचक के साथ हो रही है।यानी की नवरात्र के साथ हो पंचक भी लगाना शुरू हो रहे है। पंचको की बात करे तो ज्योतिष के अनुसार जब चंद्रमा कुंभ और मं राशि में होते है तो इसे पंचक कहते है। पंचक के दौरान किसी तरह के धार्मिक और मांगलिक काम भी नहीं किए जाते है। ऐसे में माँ दुर्गा की आरधना का फल मिलेगा या नहीं यह जानना काफी जरुरी है। 


पंचक और चैत्र नवरात्रि 

चंद्रमा के कुंभ और मीन राशि में होने को पंचक कहते है।पंचक पांच दिनों के लिए लगते है इसलिए इन्हे पंचक कहते है।आने वाले 21 मार्च से पंचक लग रहे है और अगले दिन 22 मार्च से ही चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है।इससे भक्तो में चिंता का विषय बना हुआ है की पंचक के समय किस तरह माँ दुर्गा की पूजा आरधना की जा सकेगी। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि बेहद शुभ अवसर माना जाता है जिसके चलते पंचक होने या नहीं होने से माँ दुर्गा की पूजा में किसी तरह का खल नहीं पड़ेगा।पंचक लगने पर भी नवरात्रि के दौरान पूजा पाठ कर सकते है और माँ दुर्गा की आराधना में लीन रह सकते है। ALSO READ : 3 मार्च को आमलकी एकादशी इस दिन जरूर करें आंवले के पेड़ की पूजा,ये राशि के अनुसार उपाय

ऐसा माना जाता है इस वर्ष माँ दुर्गा नौका पर स्वर होकर आ रही है।धार्मिक मान्यताओं के मुताबित माँ दुर्गा का यह रूप अत्यधिक लाभ देने वाला होता है और इस रूप में माँ दुर्गा भक्तो की सभी मनोकामनाएं पूरी करती है। इसके अतिरिक्त पंचक होने पर भी भक्तो को माँ दुर्गा की पूजा आरधना में किसी तरह की अड़चने नहीं आएगी।ज्योतिष केअनुसार ऐसा माना जाता है की नवरात्रि के नो दिनों में मां दुर्गा के नो रूपों की पूजा की जाती है।पहले दिन 22 मार्च से बवरात्रि शुरू होगी जिसमे माँ शैलपुत्री का पूजन होगा। इसके बाद माँ ब्रहचारिणी,माँ चंद्रघटा। माँ कुष्मांडा,स्कंद माता।,माँ कल्यायनी ,माँ कालरात्रि ,माँ महागौरी ,माँ सिद्धिदात्री का पूजन किया जाएगा।