5 से 18 अगस्त तक शुक्र ग्रह सिंह राशि में हो रहा है अस्त, इस समय नहीं करे कोई भी शुभ काम

5 अगस्त को शुक्र ग्रह सिंह राशि में अस्त में होने जा रहे है इसके साथ 18 अगस्त को फिर से उदय होने वाला है। इस ग्रह के अस्त होने के साथ ही शुभ काम भी बंद हो जाएंगे। ज्योतिष के मुताबिक शुक्र के अस्त होने से मौसम में अचानक से परिवर्तन देखने को मिल सकते है। इस दौरान देश में कई जगह अचानक बारिश होने के अनुमान लगाए जा रहे है। इस ग्रह के प्रभाव से कुछ लोगों को सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है तो कुछ लोगों की सेहत में सुधार हो सकता है। पुरानी परेशानियों से भी निजात मिल सकता है।
ज्योतिष के मुताबिक, हर साल कुछ दिनों के लिए आकाश में ग्रह दिखाई नहीं देते हैं क्योंकि वे सूर्य के बहुत करीब आ जाते हैं। इसे ग्रह का अस्त या लोप होना भी कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा की राशि में शुक्र के अस्त और वक्री होने से बाजार में खरीदारी बढ़ सकती है। लोग सुख-सुविधाओं और अपने लीविंग स्टैंडर्ड पर ज्यादा ध्यान देने लगते है। वहीं कुछ लोग हेल्थ चेकअप और बीमारियों के इलाज पर भी खर्चा बढ़ सकता है।
शुक्र अस्त और उदय का समय
आपको बता दे, 5 अगस्त से 18 अगस्त के बीच सूर्य से शुक्र की दूरी अंतर 10 डिग्री का रहने वाला है इस स्थिति को शुक्र का अस्त होने कहा जाता है वहीं अस्त होने से इस ग्रह का असर कम हो जाता है। इस बार यह 12 दिनों तक रहने वाला है।
शुक्र के शुभ फल में आएगी कमी
5 अगस्त को सिंह राशि में शुक्र के अस्त होने से इसका प्रभाव कम हो जाएगा इससे शुभ कार्यो में कमी हो सकती है। शुक्र विलासिता का कारक ग्रह है। इसलिए इसके प्रभाव से सभी राशि वालों को हर तरह के सुख में कमी आ सकती है। शुक्र के कारण कई लोगों के वैवाहिक जीवन पर प्रभाव देखा जा सकता है वहीं शुभ और मांगलिक काम नहीं किए होंगे। also read : Sawan Somwar 2023 : सावन का पांचवा सोमवार आज,बन रहे है ये खास योग,इस तरह करे भगवान शिव की पूजा