दीवाली तक हर दिन खरीदारी के लिए शुभ मुहर्त,जानिए इन मुहर्त के बारे में

दीवाली का त्यौहार आने में कुछ बाकि रह गए है।दीवाली से हफ्ते भर पहले से ही दुकानों में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिलती है।वही खरीदारी के सबसे शुभ माने गए दिन धनतेरस बाजारों की रौनक देखने लायक रहती है।इस साल इस रौनक में और भी इजाफा है।धनतेरस -दीवाली से कुछ दिन पहले से ही शॉपिंग करने के लिए बेहद शुभ योग बन रहे है।इन शुभ योगो में की गयी खरीदारी अपार सुख - समृद्धि देगी।ज्योतिष के अनुसार दीवाली तक रोज ही कोई न कोई राजयोग या शुभ योग रहेगा।
ये शुभ मुहर्त खरीदी करने के लिए तो शुभ है ही ,इसके अलावा नया काम या व्यापर शुरू करने के लिए भी उत्तम है। 7 नवंबर से लेकर 12 नवंबर 2023 तक रोजाना ही कोई न कोई शुभ योग है।शुक्ल,ब्र्हा,इंद्र ,प्रीति,आयुष्मान,सौभाग्य दामिनी,उभयचरी,वरिष्ठ,सरल शुभकर्तरी गजकेसरी आदि योग बन रहे है।इन मुहर्तों की खरीदी और नए काम के लिए विशेष शुभ माना गया है। also read : इस धनतेरस जरूर करे यह महाउपाय,दूर होगा अकाल मृत्यु का खतरा
धनतेरस पर 4 राजयोग
इन सबमे शुभ मुहर्त दीपावली के पहले 10 नवंबर 2023 धनतेरस पर रहेगा।धनतेरस के दिन 4 राजयोग और एक शुभ योग बन रहे है।इस तरह धनतेरस पर 5 शुभ योग का महासयोग रहने से यह दिन सोना - चांदी ,पीतल के बर्तन आदि खरीदने के साथ साथ नया काम शुरू करने के लिए भी सर्वोत्तम रहेगा।
तारीख और खरीदी के शुभ मुहूर्त
8 नवंबर 2023- बुधवार इस दिन इंद्र,दामिनी और स्ठर योग बनने से ज्वेलरी,कपड़े और स्टेशनरी खरीदना शुभ होगा।साथ ही शेयर बाजार में निवेश और व्यापर में विस्तान करने के लिए भी खास रहेगा।
9 नवंबर 2023- गुरुवार - इस दिन शुभकरति और उभयचरी योग में फर्नीचर,मशीनरी और व्हीकल खरीदने के लिए शुभ रहेगा। नए कामो की शुरुआत के लिए भी यह दिन अच्छा रहेगा।
10 नवंबर 2023 शुक्रवार - धनतेरस के दिन शुभकर्तरी,वरिष्ठ,सरल,सुमुख और अमृत योग में ज्वेलरी,कपड़े,इलेक्ट्रिक आइटम के साथ अलग अलग चीजों की खरीदी करना विशेष शुभ फल देगा।साथ ही नया व्यापर शुरू करने के लिए सर्वोत्तम दिन है।
11 नवंबर 2023 - प्रति और सर्वदःसिद्धि योग में व्हीकल और मशीनरी खरदारी या कारखाना शुरू करना शुभ होगा।साथ ही हर तरह की खरीदार की जा सकती है।
12 नवंबर 2023 - दीवाली के दिन आयुष्मान और सौभाग्य योग में खरीदारी निवेश,नए काम की शुरुआत करना शुभ रहेगा।इस दिन सोना - चांदी और पीतल के बर्तनो की खरीदारी करना विशेष शुभ रहेगा।