Holi 2023 : घर में कंगाली लेकर के आते है ये 5 चीजें, होली पर सफाई के दौरान निकाल देवे बाहर

हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को होली का त्यौहार मनाया जाता है। होली के पहले दिन होलिका दहन किया जाता है तो दूसरे दिन रंगो वाली होली खेली जाती है। होली पर लोग काफी ज्यादा गंदगी फैलाते है लेकिन इससे पहले घर की साफ सफाई भी काफी अच्छे से की जाती है। घर में ऐसी कई चीजे होती है जिन्हे आमतौर पर हम नजरअंदाज करते है। लेकिन इन चीजों को घर में रखने से गरीबी आती है। ओर घर में कंगाली फैलती है। ऐसे में इन चीजों को घर से बाहर निकल देना ज्यादा सही होता है। तो आइए जानते है ऐसी कोनसी चीजे है जिन्हे धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक घर के लिए सही समझा जाता है।
खंडित मूर्तियां
होली के प्रव पर सफाई के दौरान खंडित पड़ी मूर्तियों को घर से बाहर निकाल कर रख देना चाहिए। खंडित, टूटी-फूटी, जर्जर हुई मूर्तियां घर से निकाल देनी चाहिए क्योंकि खंडित मूर्तियां घर में नकारात्मकता लाने वाली मानी जाती हैं। इन मूर्तियों को मिट्टी में दबा देना ज्यादा सही होता है या फिर किसी पास के पेड़ में रख देना चाहिए।
बंद या खराब घड़ी
घर में रखी टूटी या बंद घड़ी बेहद अशुभ मानी जाती है। इस तरह की घड़ी को घर का अच्छा समय रोक देने वाला कहते हैं। माना जाता है कि घर में खराब घड़ी रखने पर आर्थिक दिक्कतें आने लगती है। खराब घड़ी ठीक करवा लें या फिर नई घड़ी लेकर आ जाएं।
टूटा हुआ शीशा
घर में कहीं पर भी लगा हुआ टूटा शीशा बेहद अशुभ माना जाता है। टूटे दर्पण या टूटे कांच का कोई भी सामान इस चलते घर से निकाल दिया जाता है। टूटे शीशे से घर में वास्तु दोष भी लग सकता है।
मकड़ी के जाले
घर के अंदर लगे हुए मकड़ी के जाले गंदगी के सूचक मने जाते है इसके साथ ही यह जाले घर में दरिद्रता लेकर के आते है। इसलिए घर को स्वच्छ रखने के लिए कहा जाता है और ज्यादातर लोग किसी व्रत और त्यौहार पर ही घर की सफाई करते है। जिससे घर में जाले लगने लगते है। ऐसी जगहों पर माँ लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है।
पुराने और फटे जूते-चप्पल
पुराने और फटे जूते-चप्पल.दुर्भाग्य का संकेत माने जाते हैं। इस चलते इन फटे और पुराने जूते चप्पलों को हटा देना चाहिए, खासकर तब जब आप इन्हें ना पहनते हों और ना ये किसी काम आते हैं। खराब जूते-चप्पल घर की दरिद्रता का कारण बनने वाले माने जाते हैं। also read: नमक के टोटके जो अपनाकर घर में सुख शांति और समृद्धि -