Holika dahn 2023 : होलिका दहन के दिन भूलकर भी नहीं करे ये काम,जीवन में हो सकती है परेशानी

होली का त्यौहार आने वाले है।इसको लेकर सभी घरो में तैयारी शुरू हो गयी है।इस साल होलिका दहन 7 मार्च दिन मंगलवार को है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन वाले दिन नकारत्मक शक्तियों का प्रभाव ज्यादा होता है।इसी कारन से उस दिन कुछ कामो को करने की मनाही है।उन कामो को करने से व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानी आती है।ऐसे में उन कामो को नहीं करना चाहिए। तो आइए जानते है होलिका दहन के दिन क्या करे और क्या नहीं
होलिका दहन 2023 क्या न करे
ज्योतिष के अनुसार होलिका दहन के दिन व्यक्ति को पूजा के समय सर को खुला नहीं छोड़ना चाहिए।होलिका दहन के समय में आप काले या सफेद कपड़े नहीं पहने। काला रंग नकारात्मकता का प्रतीक है और सफेद रंग पर नकारात्मकता का प्रभाव जल्द हो सकता है।इसी कारन से दोनों कलर का इस्तेमाल नहीं करे।होलिका दहन वाले दिन रूपये पैसे उधर नहीं ले। ऐसा मन जाता है की इससे मनुष्य के जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। also read : आज रंगभरी एकादशी : शिव पूजा से सुख सौभाग्य में होगी वृद्धि,जाने शुभ मुहर्त
होलिका दहन पर क्या करे
होलिका दहन के दिन पूजा से पहने लोग ऊबन लगाते है।उसके बाद शरीर से निकले उबटन को होलिका में डालकर जला देते है।ऐसा माना जाता है की इससे शरीर नकारात्मकता खत्म हो जाती है।होलिका दहन की पूजा में पूर्व या उत्तर मुख करके बैठना चाहिए। होलिका दहन के बाद अपनी क्षमता के मुताबित दान करना चाहिए। अगर आपकी राशि कर्क है तो उसका स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। ऐसे में आप चन्द्रमा से जुडी वस्तुओं का दान करे तो अच्छा रहेगा होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा को होती है। ऐसे में आप इस रात माता लक्ष्मी की पूजा करके धन ,वैभव की कामना के लिए प्राथना कर सकते है।होलिका दहन की आग में अनाज की बलिया या फलिया भूनकर खाने से सेहत स्वस्थ रहती है। ऐसी लोक मान्यता है।