मनी प्लांट कैसे आने वाली परेशानियों के बारे में बता सकता है?

 
.

कई बार इस पौधे को घर में लगाने से भी आपके घर में धन की हानि होती है। अगर आप इसे सही तरीके से या फिर सही जगह और वास्तु की चित दिशा में नहीं लगाती हैं तो ये आपके जीवन में धन हानि का कारण बन सकता है।

मनी प्लांट का समय के साथ न बढ़ना 

अगर आप मनी प्लांट लगाएं और ये बिल्कुल भी न बढ़े तो समझें कि आपके धन में भी वृद्धि न होने के संकेत हैं। इस पौधे को आप घर में जैसे-जैसे बढ़ते देखते हैं आपके घर में उतनी ही गति से समृद्धि भी बढ़ती है।  इसे सही दिशा में न लगाया हो और आप इसकी ठीक से देखभाल न कर रहे हों। 

मनी प्लांट के फायदे ,किस दिशा में लगाएं

वास्तु के अनुसार मनी प्लांट सही दिशा में लगाना ज़रूरी होता है नहीं तो आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस पौधे के लिए अग्निकोण सबसे सही दिशा मानी जाती है। मनी प्लांट को घर के साउथ ईस्ट कार्नर में लगाने से ये धन को आकर्षित करता है। इस पौधे को कभी भी ईशान कोण में नहीं लगाना चाहिए ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन में समस्याएं हो सकती हैं। मनी प्लांट को शुक्र से संबंधित पौधा माना जाता है और इसे ईशान कोण में लगाने से नुकसान हो सकते हैं। मनी प्लांट को दरवाज़े के माध्यम से लगाना चाहिए उसको ज़मीन पर नहीं गिरने देना चाहिए या फिर उसको लटकाना नहीं चाहिए। मनी प्लांट की लताओं में कभी रस्सी या धागा नहीं बांधना चाहिए। मनी प्लांट का हरा रंग और धन बुध के कारक होते है इसीलिए मनी प्लांट का पौधा बुधवार को रेवती नक्षत्र में लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगता है। इससे हमेशा घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। आपकी नौकरी या व्यापार में वृद्धि के योग बनते हैं। ये पौधा आपके घर में धन के योग बनाने में मदद करता है। 

मनी प्लांट का अचानक से सूखना 

अगर आपके घर में लगा हुआ मनी प्लांट अचानक से सूख जाता है तो समझें कि कोई बड़ी परशानी आपके घर में आ सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि आपका धन किसी बेकार जगह पर व्यय हो जाए। हालांकि अगर तेज धूप या सही स्थान पर न रखने की वजह से ये सूख जाता है तो आपको कोई नुकसान होने के संकेत नहीं मिलते हैं।  मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जो बहुत कम देखभाल के बाद भी आसानी से बढ़ सकता है। यही नहीं इसे धन के संकेत के रूप में भी देखा जाता है इसलिए लोग इसे घर में जरूर लगाते हैं।