संडे के लिए ब्रेकफास्ट में बनाना चाहते है कुछ हेल्दी और क्रिस्पी तो ट्राई करे ये 7 बेहतरीन ऑप्शन

संडे के दिन हर कोई कुछ खास और टेस्टी खाना पसंद करता है ऐसे में नश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है और यह किकस्टार्ट करने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका भी होता है यदि आप भी संडे के लिए हेल्थी और क्रिस्पी ब्रेकफास्ट की तलाश कर रहे है तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे फूड्स लेकर के आए है जिन्हे आप भोजन के लिए चुन सकते है ऐसे में आइए जानते है टॉप 7 ब्रेकफास्ट डिश के बारे में जानते है।
ओट्स उपमा
ओट्स उपमा भारत का एक लोकप्रिय नाश्ता है जिसे ओट्स को सब्जियों और मसालों के साथ में पकाकर के खा सकते है। यह एक तरह का पौष्टिक व्यंजन होता है वहीं इससे पेट भी भरा भरा रहता है वहीं इसके कई संभावित स्वास्थ्य लाभ हैं। इसे रोल्ड ओट्स, सरसों के बीज, करी पत्ते और सब्जियों के साथ बनाया जाता है। ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं, जो इसे नाश्ते के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाते हैं।
ढोकला
ढोकला कई तरीके से बनाया जाता है, जैसे बेसन ढोकला, रवा ढोकला, खट्टा ढोकला, पनीर ढोकला, झटपट ढोकला। खमीर प्रोसेस के कारण इसमें कैलोरी कम, प्रोटीन ज्यादा और प्रोबायोटिक्स का सोर्स होता है। यह इसे हल्के होता है और नाश्ते के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
मूंग दाल चीली
मूंगदाल का चीला खाने में काफी स्वदिष्ट होता है इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है इसको बनाने में काफी तेल लगता है वहीं आप इसका स्वाद बड़े अच्छे से ले सकते है सुबह के नाश्ते में यह बेहतरीन विकल्प हो सकता है इसे बनाना बेहद आसान होता है इसमें भरपूर फाइबर होता है और कैलोरी भी कम होता है और ये एक पौष्टिक नाश्ता है।
साबूदाना खिचड़ी
साबूदाना खिचड़ी आम तौर पर व्रत उपवास में अधिक पसंद की जाती है। इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है। उबले आलू, मूंगफली के दरदरे कुटे दाने इसके स्वाद को और भी कई गुना कर देते है। हम साबूदाना की खिचड़ी सिर्फ व्रत में ही नहीं, कभी भी हल्का फुल्के नाश्ते के रूप में भी बना सकते हैं. यह कार्बोहाइड्रेट से भरपूर है और त्वरित ऊर्जा प्रदान करता है। अतिरिक्त पोषण के लिए मूंगफली के अलावा आप ज्यादा सब्जियाँ मिला सकते हैं।
इडली और सांबर
यह एक साउथ डिश है जो साउथ के साथ-साथ पुरे भारत के लोगों का पसंदीदा भोजन माना जाता है। नरम और फूली हुई इडली को सब्जियों से बने तीखे और मसालेदार सांभर के साथ मिलाकर एक आनंददायक कॉम्बिनेशन के साथ परोसा जाता है।
पोहा
महाराष्ट्र और गुजरात से आने वाला पोहा चपटे चावल से बना एक सरल लेकिन स्वादिष्ट व्यंजन है। इसे सरसों के बीज, करी पत्ते, मूंगफली और विभिन्न मसालों के साथ पकाया जाता है। also read : Krishna Janmashtami 2023 : कब है कृष्ण जन्माष्टमी, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को लगाए इस चीज का भोग