पूजा के समय इस दिशा में रखे मुंह, वरना हो सकती अशुभ घटनाएँ

हिन्दू धर्म में पूजा पाठ का विशेष महत्व होता है। हर रोज सुबह शाम पूजा करने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है। इसके साथ ही नेगेटिविटी विचार भी दूर होते है।
 
xzx

हिन्दू धर्म में पूजा पाठ का विशेष महत्व होता है। हर रोज सुबह शाम पूजा करने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है। इसके साथ ही नेगेटिविटी विचार भी दूर होते है। पूजा के लिए कहि दूर न जाना पड़े और समय की बचत हो जाए इसके घर पर मंदिर बनाने की परम्परा काफी लम्बे समय से चली आ रही है। हालाँकि घर में मंदिर बनवाने से जुड़े हुए कुछ नियम है जिन्हे लेकर के कुछ नियम है पूजा के दौरान आपको इन नियमो का पालन अवश्य करना चाहिए। 

इस दिशा की ओर रखें मुख
पूजा सुबह की हो या फिर शाम की, दिशा की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में निगेटिविटी बढ़ती है। इसलिए जब भी आप घर में पूजा करें तो ध्यान रहे कि आपका मुंह पश्चिम दिशा की ओर रहे। यह दिशा बेहद शुभ फलदायी मानी जाती है। इसके अलावा, पूजा स्थल का द्वार पूर्व की ओर होना चाहिए। इस दिशा के अलावा पूजा करते समय व्यक्ति का मुंह पूर्व दिशा में होगा तब भी श्रेष्ठ फल प्राप्त हो सकते हैं।  वहीं, यदि कोई पूजा कराने वाला है तो उसका मुंह उत्तर की ओर होना चाहिए। 

घर में मंदिर का सही स्थान
घर में मंदिर बनाने के लिए कुछ नियम है आपको बता दें कि, यदि घर में मंदिर बनवाना है तो ऐसा स्थान चुनें जहां दिनभर में कभी भी चाहें कुछ देर के लिए ही सही, लेकिन सूर्य की रोशनी पहुंचती हो। दरअसल, जिन घरों में सूर्य की रोशनी और ताजी हवा आती रहती है, उन घरों के कई वास्तु दोष शांत हो जाते हैं। सूर्य की रोशनी से वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी हो सकती है। also read : 
Surya Grahan 2023 : जानिए कब है साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, क्या मान्य होगा सूतक काल ?