Navratri 2023 : आज नवरात्री का छठा दिन रवि योग में,जानिए शुभ मुहर्त और पूजा विधि के बारे में

शारदीय नवरात्री चल रहे है।आज 20 अक्टूबर को शारदीय नवरात्री का छटा दिन है।आज माँ दुर्गा के छठे स्वरूप माँ कल्यायनी की रवि योग में है।उनकी पूजा से यश कीर्ति में वृद्धि होती है।दुश्मनो पर विजय हासिल करने और भय से मुक्ति पाने के लिए काल्यायनी की पूजा करते है। उनकी पूजा से कार्य में सफलता मिलती है।
शारदीय नवरात्री 2023 माँ कल्यायनी की पूजा का मुहर्त
पंचाग के अनुसार,इस साल अशिवन माह के शुक्ल की पष्ठी तिथि आज 20 अक्टूबर को 01:30 एएम से शुरू है।यह आज रात 11:24 पीएम तक रहेगी।उदयतिथि के आधार पर नवरात्रि की पुष्टि तिथि आज है।ऐसे में आप माँ कल्यायनी की पूजा सूर्योदय के बाद कार सकते है।इनकी पूजा गोधूलि वेला में करना अच्छा होता है।
पूजा विधि
आज शुभ मुहर्त में लाल,फूल,अक्षत,सिंदूर,वस्त्र दिप,नैवेध गंध आदि अर्पित किये जाते है।पूजा के समय उनके मंत्रो का उच्चारण करे।इससे मनोकामनाए जल्द पूरी होगी।
रवि योग में होगी माँ कल्यायनी की पूजा
आज रवि योग सुबह 6:25 बजे से शुरू है,जो रात 08:41 बजे तक रहेगा। ऐसे में माँ कल्यायनी की पूजा रवि योग में होगी।आज शुभ समय दिन में 11:43 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक है।यह अभिजीत मुहर्त है।
काल्यायनी का प्रिय फूल और भोग
सिंह पर स्वार चार भुजाओ वाली माँ काल्यायनी को लाल रंग का फूल चढ़ाए।पूजा के समय आप माँ काल्यायनी को लाल गुड़हल या फिर लाल गुलाब का फूल चढ़ा सकते है। उनको शहद प्रिय है।