Dev Uthani Ekadashi के दिन श्री हरी को लगाए इस स्पेशल चीज का भोग, खुशियों से भर जाता है घर

 
cx

इस साल 23 नवंबर 2023 को देवउठनी एकादशी का त्यौहार मनाया जा रहा है हिन्दू धर्म में देव उठनी एकादशी का विशेष महत्व होता है हिन्दू पंचांग के के मुताबिक यह पर्व कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है इस वजह से इसे देवउठनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है इसे प्रबोधिनी या देवोत्थान एकादशी भी कहा जाता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु चार महीने बाद योग निद्रा से जागते हैं और पुनः सृष्टि का कार्यभार संभालते है इस दिन से सभी शुभ कार्य होने लगते है इस दिन भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का भी विवाह होता है इस दिन भगवान श्री हरी की खास पूजा की जाती है और भगवन विष्णु को भोग में कुछ खास चीजों का भोग लगाया जा रहा है तो आइए जान लेते है इन चीजों के बारे में जान लेते है। 

देव उठनी एकादशी पर बनाएं ये भोग
श्री नारायण और माता लक्ष्मी को सफेद चीजें काफी प्रिय हैं इस लिए इस दिन उन्हें सफेद रंग के भोग चढ़ाएं जाते हैं। देव उठनी के दिन भगवान विष्णु को आप पेड़े का भोग लगा सकते हैं। पेडे़ दूध से बनते है और इसे आसानी से कम समय में बना जा सकता है। also read : 
Chhath puja 2023 : छठ पूजा के समय इन बिहारी मिठाइयों का लीजिए स्वाद,ये है वहा की मशहूर स्वीट्स

सामग्री-
खोया
घी
चीनी
इलायची पाउडर

विधि-
भोग के लिए पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले खोया बनाना है। 
इसके लिए दूध को उबालते हुए लगातार चलाते रहे, जब तक यह गाड़ा न हो जाए। 
अगर मार्केट से खोया लेकर आए हैं तो एक पैन में घी और खोया को एक साथ डालकर भूनें। 
जब तक मिक्सचर से महक आने लगे तो गैस बंद कर दें। 
इसके बाद इसमें इलायची पाउडर डाले और ठंडा होने के लिए रख देवे। इसके बाद में मिक्सचर ठंडा हो जाए, तो इसमें चीनी डालकर मिलाएं।