Raksha Bandhan : राखी के खास मौके पर अपने भाई के लिए घर पर इस तरह से तैयार करे वैदिक राखी, धार्मिक महत्व से मानी जाती है शुभ

 
sdsd

बहन और भाई का पर्व रक्षाबंधन आने में कुछ ही समय बाकी रह गया है। हर बार की तरह भी रक्षाबंधन के अलग अलग तिथियां बताई जा रही है जिसके चलते कुछ लोग 30 अगस्त के तो कुछ लोग 31 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व सेलिब्रेट करेंगे। इस पर्व पर एक एक बहन अपने भाई को प्रेम और सहयोग यानि राखी बांधती है रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए बाजार में भीड़ लग जाती है और यहाँ पर तरह तरह की चमचमाती राखियां देखने को मिलती है। इस खास मौके पर आप अपने भाई के लिए वैदिक राखी बना सकती है। वैदिक राखी काफी शुभ होती है और आप इसे आसानी से घर ही तैयार कर सकती है। 

रक्षाबंधन के लिए वैदिक राखी
रक्षाबंधन के दिन अपने भाई के लिए वैदिक राखी बनाना शुभ मानी जाती है वैदिक राखी बनाने के लिए आपको दूर्वा, अक्षत, चंदन और राई जैसी चीजों की जरूरत होती है। इसके साथ ही राखी का सूती कपडा लेवे और इन सब चीजों को एक साथ मिलाकर आप राखी बना सकते है यह आम राखी की तरह ही होती है बस इसकी खासयित यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री का धर्मिक महत्व अधिक होता है। 

अक्षत 
चावल को ही अक्षत कहा जाता है। ज्यादातर लोग पूजा-पाठ में अक्षत का इस्तेमाल होता है और खासतौर से रक्षाबंधन के दिन भाई के माथे पर टीका और चावल लगाया जाता है। आप राखी के ऊपर कुछ दाने चावल के लगा सकती हैं। 

दूर्वा 
भगवान गणेश की पूजा में विशेष तौर पर दूर्वा का इस्तेमाल किया जाता है। वैदिक राखी के लिए आप राखी के ऊपर थोड़ी सी दूर्वा का इस्तेमाल कर सकते है इससे आपकी भाई के जीवन में खुशहाली आती है। 

चंदन 
वैदिक राखी में आप ठंडा और सुगंधित चंदन भी इस्तेमाल कर सकते है।. वैदिक राखी पर आप चंदन लगा सकती हैं। यह जीवन में सुख-शांति का प्रतीक होता है। 

राई 
इसके अलावा भाई की कलाई पर सूती कपड़ें में थोड़ी सी राई भी बांध सकती है। इस तरह की राखी को विघ्नों को दूर करने वाला माना जाता है। माना जाता है इससे भाई के जीवन से नकारात्मकता दूर होती है। also read : 
सावन मास की आखिरी एकादशी व्रत आज,इस व्रत से मिलता है संतान सुख,जानिए विधि