15 मार्च को राशि बदलेगा सूर्य और शुरू होगा खर मास, जानिए इसके खास महत्व के बारे में

 
dfdf

15 मार्च को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करने जा रहा है इस दिन से मीन मास की शुरुआत होने जा रही है जो कि 15 अप्रैल तक रहने वाला है। इस एक महीने में किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं होने वाले है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी सूर्य, बृहस्पति की राशियों धनु और मीन राशि में आता है तब खरमास दोष लगता है। बुधवार को सुबह करीब 6.45 पर सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस एक महीने में भगवान की आराधना का विशेष महत्व है। धर्मग्रंथों के मुताबिक, इस महीने में सूर्योदय से पहले उठकर नहाने और उगते हुए सूर्य को जल चढ़ाने की परंपरा है। इस महीने भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।

इस महीने तीर्थों, घरों और मंदिरों में भगवान की कथा करनी चाहिए। भगवान की विशेष पूजा होनी चाहिए। साथ ही व्रत-नियम पालन करते हुए दान, पुण्य और भगवान की पूजा करना चाहिए।

खर मास में करें इस मंत्र का जाप
धर्म ग्रंथो के मुताबिक विष्णु ने कई श्लोक बताये है। जिनका खर माह में जा करना बेहद शुभ माना जाता है। मंत्र जाप करते समय विष्णु भगवान का ध्यान करना चाहिए। ऐसा करने से वह नवीन और मेघ के समान श्याम है। वो दो भुजधारी हैं। पीले वस्त्र पहने हुए हैं और बांसुरी बजा रहे हैं। ऐसे रूप में भगवान का ध्यान करना चाहिए।

इस मंत्र का करे जाप 
ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय

स्नान-दान
मीन मास में सूर्योदय से पहले उठकर पानी में गंगाजल की कुछ बूंदे और तिल मिलाकर नहाएं। फिर सिर पर चंदन का तिलक लगाएं। इसके बाद उगते हुए सूरज को अर्घ्य दें। फिर दिन में गाय को घास खिलाएं। इसके बाद जरुरतमंद लोगों को खाने की चीजें और कपड़ों का दान करना चाहिए।also read : 
स बार 14 मार्च और 15 मार्च को है शीतलासप्तमी, जानिए इस व्रत के दिन क्यों खाया जाता है ठंडा भोजन