सूर्य शनि का समसप्तक योग इस दिन तक,अशुभ योग से बचने के लिए सावन शनिवार -रविवार को शिव पूजा का संयोग

 
g

17 अगस्त को सूर्य कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि ने आ गया है।जिससे अब सूर्य और शनि की दृष्टि संबध बन रहा है।जो की 17 सितंबर तक रहेगा।इस अशुभ योग के चलते कई लोग परेशान हो सकते है।इस शुभ योग से बचने के लिए सावन के शनिवार और रविवार को शिव पूजा का विशेष संयोग बन रहा है।इस योग में की गयी शिव पूजन से हर तरह के दोष खत्म हो जाते है। also read : आज 17 अगस्त को संक्रांति,सूर्य बदलेगा राशि,दान और पूजा का बेहद महत्व

ज्योतिष के अनुसार रूद्राभिषेख और शनिदेव का तेलाभिषेक करने के बाद चांदी के नाग नागिन की पूजा करनी चाहिए।फिर उन्हें पवित्र नदी में बहा देना चाहिए।शिवजी का अभिषेक करने से पितृदोष खत्म होता है।इसके साथ ही शनिदेव का तेल से अभिषेक करने से भी हर तरह की समस्या दूर होती है। 

g

19 अगस्त को सावन शनिवार और तीज का संयोग 
सावन के शनिवार की पूजा से शनि दोष में राहत मिलती है।जरूरतमंद लोगो को कपड़े और अन्न दान के साथ ही जूते चप्पल का भी दान करने से जाने अनजाने में हुए पाप खत्म हो जाते है।19 अगस्त यानि कल भगवान शिव- पार्वती की पूजा के साथ व्रत और दान करने से सुख सौभाग्य बढ़ता है।शारीरिक समस्या दूर होती है। 

शिव और शनि पूजा 
सावन के शनिवार को कई पूजा से शनिवार के अशुभ प्रभाव से होने वाली तकलीफो से आराम मिलता है।जो लोग शनि की महादशा ,साढ़ेसाती से परेशान है उनके लिए 19 अगस्त को आने वाला शनिवार बहुत खास है।इस दौरान सावन मॉस होने से पूजा का फल और बढ़ जाएगा।