होली के दिन किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए -

होली मुख्य रूप से रंगों का पर्व है। होली में रंग गुलाल खेलने की प्रथा है वहीं होलिका दहन के दिन इसकी अग्नि में सभी नकारात्मक शक्तियों का दहन किया जाता है।
किन चीजों का दान न करे
होली के दिन लोहे या स्टील के बर्तनों का दान न करते हैं तो आपके घर की आर्थिक स्थिति को नुकसान पहुंच सकता है। किसी कन्या को होलिका दहन के दिन स्वर्ण का दान कर सकते हैं, ये आपके लिए फलदायी होगा। होली के दिन आपको भूलकर भी उन वस्त्रों का दान किसी गरीब को भी नहीं करना चाहिए जो आपने कभी पहने हों। होलिका दहन (होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2023) के दिन आपको किसी भी सफ़ेद चीज का दान नहीं करना चाहिए। इस दिन यदि आप किसी को दूध या दही का दान करते हैं तो शुक्र ग्रह नाराज हो सकते हैं। इस दिन सफ़ेद चीजों का दान करने से चंद्रमा के दोष भी लग सकते हैं। इस दिन किसी व्यक्ति को चीनी और चावल का दान भी नहीं करना चाहिए और भूलकर भी किसी से दान में दूध नहीं लेना चाहिए।
श्रृंगार की चीजों का ,कांच का सामान का ना करे दान
कई लोग होली के दिन एक -दूसरे को उपहार देते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि यदि आप किसी को कोई उपहार दे भी रहे हैं तो कांच का सामान दान में न दें। होलिका दहन के दिन अग्नि में नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और घर में सकारात्मकता आती है। इस दिन आप अपनी कोई भी सुहाग की इस्तेमाल की हुई चीजों को भी दूसरी महिला को न दें। ऐसा करना पति के लिए नुकसानदेह हो सकता हैं।
सरसों का तेल
इस दिन अपने घर में इस्तेमाल होने वाले किसी भी तेल का दान नहीं करना चाहिए। होली के दिन तेल का दान करने से भगवान शनि या शनि ग्रह नाराज हो सकते हैं। दरअसल सरसों का तेल दान में देने से शनि मुक्ति मिलती है, लेकिन होलिका दहन पूर्णिमा के दिन होता है और इस दिन तेल का दान न करने की ही सलाह दी जाती है।