Aadhaar Card – आधार कार्ड से जुड़े जरूरी अपडेट अब पहले से आसान हो गए हैं। अगर आपका नाम, पता या मोबाइल नंबर आधार में गलत या पुराना है, तो अब आप इसे सीधे अपने मोबाइल (mobile) से ही बदल सकते हैं। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आधार ऐप की मदद से यह काम कैसे किया जा सकता है-
आधार कार्ड आज हमारी पहचान का अहम हिस्सा बन चुका है। इसके बिना कई जरूरी काम करना मुश्किल हो जाता है। अगर आधार में दी गई जानकारी गलत या पुरानी हो, तो इसे इस्तेमाल करना संभव नहीं है। आज हम इस खबर में जानेंगे कि आधार ऐप (Aadhaar App) की मदद से आप नाम, पता और मोबाइल नंबर कैसे अपडेट कर सकते हैं।
कैसे बदले Aadhaar App में नाम-
– सबसे पहले आप आधार ऐप में आधार नंबर (Aadhaar Number) और ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।
– फिर उसके बाद अब यहां Update Aadhaar Online वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
– इसके बाद यहां नाम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
– फिर अब मांगे गए जरूरी दस्तावेज और डिटेल्स दर्ज कर दें।
अंत में आपको अपडेट शुल्क भरकर सबमिट करना होगा।
फिर आप अपडेट स्टेटस में जाकर अपना स्टेटस भी पता कर सकते हैं। इसके जरिए पता लगा सकते हैं कि आपका अपडेट कब तक पूरा होगा।
Aadhaar App में मोबाइल नंबर कैसे बदले?
– इसके लिए भी सबसे पहले Update Aadhaar Online वाले ऑप्शन पर जाएं।
– अब फेस स्कैन (face scan) या ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन करें।
– वेरिफिकेशन के बाद आपको नया नंबर दर्ज करना होगा। अगर अन्य कोई डिटेल मांगी गई है, तो इसे भी दर्ज करें।
– अब मांगी गई फीस सबमिट कर, एप्लीकेशन (application) सबमिट कर दें।
– अब यहां आप स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।
एड्रेस कैसे अपडेट करें Aadhaar App में-
– इसके लिए भी आपको आधार ऐप पर जाना होगा।
– फिर आप यहां Update Address Online पर जाएं।
– अब जो आप डॉक्यूमेंट्स प्रूफ के लिए सबमिट करेंगे, उसे ही यहां भी दर्ज करें।
– डॉक्यूमेंट और डिटेल्स भरने के बाद मांगा गया शुल्क का भुगतान कर दें।
– पेमेंट (payment) के बाद रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।
