Aadhaar Card Update : अक्सर लोगों को आधार कार्ड में अपने नाम, पते को चेंज करना पड़ जाता है, इसके लिए उन्हें आधार सेंटर के चक्कर काटने पड़ते हैं। आपको बता दे कि बीते दिनों आधार कार्ड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है, जिसकी वजह से आधार कार्ड अपडेट करना बेहद आसान हो गया है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं आधार अपडेट करते वक्त किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी।
सबसे जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट में आधार कार्ड का नाम सबसे पहले आता है। UIDAI की तरफ से आधार कार्ड से जुड़े नियमों में पिछले दिनों बड़ा बदलाव किया गया है। आधार कार्ड से जुड़े नियमों में हुए इन बदलाव का फायदा उन लोगों को मिलेगा जिन्हें अपने कागजात सही न होने की वजह से बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
नियमों में क्या हुआ बदलाव?
UIDAI कामना है कि कोई भी नागरिक आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं से दूर ना रहे। ऐसे में अब UIDAI की तरफ से आधार कार्ड में नाम, पता मोबाइल नंबर को चेंज करना आसान कर दिया गया है। UIDAI की तरफ से जारी की गई नई गाइडलाइन के अनुसार अब थोड़े दस्तावेजों के बेस पर भी आधार अपडेट या नया एनरोलमेंट किया जा सकता है।
करना है आधार में नाम चेंज तो पड़ेगी इन कागजातों की जरूरत
अगर आपको आधार कार्ड में नाम (Name change in Aadhaar Card) बदलना है, तो इसके लिए कई दस्तावेज मान्य हैं। इनमें सबसे ज्यादा पासपोर्ट को सही माना जाता है क्योंकि इसमें फोटो, नाम, जन्मतिथि और पता सभी शामिल होते हैं। वहीं, पहचान प्रमाण के रूप में PAN कार्ड को इस्तेमाल किया जा सकता है। वोटर ID कार्ड भी नाम अपडेट के लिए मान्य है, क्योंकि इसमें फोटो और नाम स्पष्ट रूप से शामिल होते है। इन सबके अलावा, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी पहचान पत्र और विवाह प्रमाण पत्र के आधार पर भी नाम बदला जा सकता है।
आधार में पते को करना है चेंज तों होगी इन दस्तावेजों की जरूरत
अगर आप भी अपनी आधार कार्ड से अपने एड्रेस को चेंज (Change of address in Aadhaar card) करना चाहते हैं तो इसके लिए भी UIDAI की तरफ से कई ऑप्शन दिए गए हैं। आधार कार्ड में अपने पते को चेंज करने के लिए बैंक पासबुक, बैंक स्टेटमेंट तथा पासपोर्ट मान्य होंगे। आधार कार्ड में एड्रेस को चेंज करने के लिए आप बिजली बिल, गैस बिल तथा पानी के बिल भी लगा सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि बिल 3 महीने से ज्यादा पुराना न हो। अगर आप किसी किराए के मकान में रह रहे हैं तो आप रेंट एग्रीमेंट के साथ पुलिस वेरीफिकेशन या नोटरी का डॉक्यूमेंट लगाकर अपने आधार कार्ड में से पते को चेंज करवा सकते हैं।
DOB बदलनें के लिए चाहिए ये कागजात
आधार कार्ड में अपनी जन्मतिथि बदलने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज (Change of DOB in Aadhaar card) जन्म प्रमाण पत्र है। इसके अलावा, पासपोर्ट और 10वीं या 12वीं की मार्कशीट के सहारे भी आप आधार कार्ड में अपनी जन्मतिथि बदल सकते है। फिजिकल PAN कार्ड और ऐसे सरकारी पहचान पत्र जिनमें जन्मतिथि स्पष्ट रूप से लिखी हो, उनका भी उपयोग किया जा सकता है।
अब आधार अपडेट करना हुआ और भी आसान
UIDAI के नए नियमों के तहत नाम, पता, DOB या परिवार से जुड़ी जानकारी अपडेट करना पहले से ज्यादा सरल हो गया है। अगर आपके पास ऐसा एक ही कागजात है जिसमें फोटो, नाम और पता तीनों मौजूद हैं, तो UIDAI उसे पहचान प्रमाण (PoI) और पता प्रमाण (PoA) दोनों के रूप में स्वीकार कर लेगा। इससे अलग-अलग कागजात देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इन बातों का रखें ध्यान
आधार अपडेट के लिए जमा किए जाने वाले कागजात सही और असली होने चाहिए। नाम, फोटो या अन्य जानकारी में किसी भी तरह की छेडखानी नहीं होनी चाहिए। अगर कागजात नकली या बदलें हुए पाए गए, तो UIDAI आवेदन को अस्वीकार कर सकती है। इसके अलावा, आधार में बदलाव की भी एक सीमा तय है। नाम अधिकतम दो बार बदला जा सकता है, जबकि जन्मतिथि और जेंडर में बदलाव सिर्फ एक बार ही हो सकता है।
