Aadhar Card : आधार कार्ड का नाम जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। आधार कार्ड को हमेशा अपडेट रखना चाहिए क्योंकि आधार कार्ड से जुड़ी कई गलतियां आपके बैंक अकाउंट को बंद करवा सकतीं हैं। आइए खबर में आपको बताते हैं कि आधार कार्ड से जुड़ी कौन सी वह गलती है जो आपके बैंक खाते को बंद करवा सकती हैं।
बैंक में अकाउंट खुलवाना हो या बच्चे का स्कूल में एडमिशन करवाना हो आधार कार्ड का उपयोग तो अक्सर हर जगह होने ही लगा है। अगर आपके आधार कार्ड में दी गई जानकारी (Information given in Aadhar card) और बैंक खाता में दिए गए कागजात में दर्ज जानकारी सम्मान नहीं है तो बैंक की तरफ से आपके अकाउंट को फ्रिज भी कर दिया जाता है। आइए खबर में जानते हैं आधार कार्ड की किन गलतियों की वजह से आपके बैंक खाते (Bank Account Rules) को बंद किया जा सकता है।
नई तकनीकी के इस जमाने में Aadhar Card के सहारे एक व्यक्ति की कई सारे कागजातों में रिकॉर्ड जानकारियां निकाली जा सकती है। आधार कार्ड को हमेशा अपडेट रखना चाहिए और सभी दस्तावेजों में आधार कार्ड में दर्ज जानकारी ही ऐड करवानी चाहिए। आइए खबर में आपको बता देते हैं कि आधार कार्ड (Aadhar Card Rules) की वह कौन सी गलतियां होती है जिनकी वजह से बैंक अकाउंट बंद हो सकता है।
वे 3 गलतियां जो बन सकती हैं मुसीबत
नाम की स्पेलिंग में फर्क (Name Mismatch)
यह एक बहुत छोटी गलती है। कई बार आधार कार्ड में लिखा नाम और बैंक के रिकॉर्ड में दर्ज नाम की स्पेलिंग (Spelling of name as recorded in bank records) अलग-अलग होती है। जब KYC वेरिफिकेशन के समय बैंक को इन दोनों जानकारियों में फर्क दिखाई देता है, तो वे सेफ्टी के तौर पर आपके अकाउंट को कुछ समय के लिए ब्लॉक कर सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आधार कार्ड और बैंक खाते में आपके नाम की स्पेलिंग बिल्कुल एक जैसी हो।
जन्मतिथि में फर्क
KYC प्रोसेस में बैंक आपकी पहचान और उम्र की जांच करता है। अगर आपके आधार कार्ड में लिखी जन्मतिथि और बैंक के रिकॉर्ड में दर्ज जन्मतिथि में फर्क है, तो इसे जानकारी का मेल न होना माना जाता है। ऐसे में बैंक आपके लेन-दने को रोक सकता है। इसलिए सही जन्मतिथि वाले कागजात जैसे पैन कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र दिखाकर इसे जल्द से जल्द ठीक करवा लेना चाहिए।
मोबाइल नंबर अपडेट न हो तो भी हो सकती है दिक्कत
आजकल बैंकिंग से जुड़ ज्यादातर काम (Most banking related work) OTP के जरीए पूरे होते हैं। अगर आपका आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर बंद हो गया है या आपने नया नंबर अपडेट नहीं कराया है, तो ऑनलाइन बैंकिग (online banking rules) और KYC करते समय परेशानी हो सकती है। इसलिए यह जरूरी है कि आपका चालू मोबाइल नंबर आधार से लिंक और अपडेट रहे।
इस तरह करे सुधार
अगर आप अपने कागजातों की इन गलतियों को ठीक करना है तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप बेहद आसान तरीके से इसको ठीक कर सकते है। आधार की आधिकारिक वेबसाइट (Aadhaar official website) पर जाकर आप कुछ सामान्य जानकारियां खुद ही अपडेट कर सकते हैं। लेकिन अगर गलती जन्मतिथि या नाम में है, तो नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना सही रहेगा। वहां जरूरी कागजात दिखाकर आप इन जानकारियों को स्थायी रूप से सही करवा सकते हैं।
बैंक अकाउंट फ्रीज (bank account freeze rules) होने से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप समय रहते अपनी जानकारी जांच लें। अपने पासबुक और आधार कार्ड को साथ रखकर सभी डिटेल्स को मिलाएं। अगर एक अक्षर की भी गलती दिखे, तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत ठीक कराने के प्रोसेस को शुरू करे।
