Aaj ka mausam : मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट है, जिससे तापमान गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस तक आने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, बिहार, राजस्थान, और उत्तराखंड में भी वर्षा की आशंका जताई गई है… ऐसे में कहीं भी आने-जाने की प्लानिंग करने से पहले जरूर चेक कर लें अपने शहर के मौसम का हाल-
राजधानी दिल्ली में आज बारिश का येलो अलर्ट है, जिससे तापमान गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस तक आने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, और पंजाब में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त, बिहार, राजस्थान, और उत्तराखंड में भी वर्षा की आशंका जताई गई है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम-
दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ बारिश की भी संभावना है, जिसके बाद अधिकतम तापमान गिरकर 28 डिग्री तक जाने की संभावना है, वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम सुहाना रहेगा, गर्मी और उमस से निजात मिलेगी। (Delhi Weather update)
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम-
उत्तर प्रदेश में आज को मौसम बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में मौसम बिगड़ने वाला है उनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, अलीगढ़ शामिल हैं। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। (UP ka Mausam)
आपके शहर में आज कितना रहेगा तापमान?
शहर – अधिकतम तापमान – न्यूनतम तापमान
दिल्ली – 28°C – 22°C
मुंबई – 28°C – 25°C
कोलकाता – 30°C – 26°C
चेन्नई – 32°C – 26°C
लखनऊ – 33°C – 24°C
पटना – 31°C – 25°C
रांची – 29°C – 21°C
जयपुर – 27°C – 23°C
अहमदाबाद – 31°C – 23°C
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम-
आज (6 अक्टूबर, 2025) के लिए बिहार के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, और किशनगंज जैसे जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अतिरिक्त, बेगूसराय, समस्तीपुर, और दरभंगा सहित अधिकांश अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट का मतलब है कि मौसम कभी भी बिगड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। (Bihar weather update)
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम-
उत्तराखंड के छह से अधिक जिलों, जिनमें चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और नैनीताल शामिल हैं, में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को भारी बारिश के दौरान सावधान रहने की सलाह दी गई है। (uttarakhand weather update)
