Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में पिछले काफी समय से मौसम का हाल बदलता नजर आ जाता है। यहां पर झमाझम बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। इसके अलावा यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत बाकी कई राज्यों में भी बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। आइए जानते हैं आपके राज्य में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 30 जुलाई तक बादल छाए रहने की संभावना लगाई जा रही है। इसके अलावा यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट देखी जाने की संभावना लगाई जा रही है। दिल्ली (Delhi Ka Mausam) के लोगों को आज उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। इसके अलावा बाकि राज्यों में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। खबर में जानिये मौसम की पूरी जानकारी।
IMD ने किया अलर्ट जारी-
मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में झमाझम बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि 30 जुलाई तक बादल छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा बादल गरजने और बिजली चमकने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। पहाड़ी इलाकों में लैंड स्लाइड का खतरा भी है।
उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम का हाल-
उत्तराखंड के मौसम (Uttarakhand Weather) के बारे में बात करें तो यहां के रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अति तीव्र वर्षा होने के आसार लगाए जा रहे हैं। देहरादून में भी आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना लगाई जा रही है। एक दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश के 23 जिलों में बाढ़ की अलर्ट-
मध्य प्रदेश (MP Ka Mausam) के कई हिस्सों में जमकर बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। नदी-नाले उफान पर हैं, जिसका जनजीवन पर प्रभाव पड़ने वाला है। इसे देखते हुए, राज्य के 23 जिलों में अचानक बाढ़ की स्थिति बनने का अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक राज्य में इस बार मानसून मेहरबान रहने वाला है। वहीं अधिकांश हिस्सों में औसत से भी ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस बार अब तक 21 इंच बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के मुताबिक, राज्य में एक बार फिर से बारिश के दौर ने जोर पकड़ लिया है। इससे कई मार्ग पर आवागमन प्रभावित होता नजर आ रहा है। नदी नालों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। ओरछा और झांसी के बीच सातार नदी का जल स्तर बढ़ने पर आवागमन बाधित होता नजर आ रहा है।
ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट-
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव से ओडिशा के कम से कम 12 जिलों में भारी बारिश होने की उम्मीद लगाई है। इसके अलावा उष्णकटिबंधीय चक्रवात ‘विफा’ फिर उभर आया है। इसके प्रभाव की वजह से बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना है।
भारी बारिश का पुर्वानुमान जताते हुए मयूरभंज, क्योंझर, मलकानगिरी और कोरापुट जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, सुंदरगढ़, देवगढ़, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, ढेंकानाल और अंगुल जिलों के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है, जहां गरज के साथ तेज हवाएं चलने और भारी बारिश की भी उम्मीद लगाई जा रही है।
