Aaj ka mausam – मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा और आसपास के छह अन्य राज्यों में शीतलहर और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक ठंड बढ़ने और साथ ही कुछ स्थानों पर बारिश या ओलावृष्टि होने की संभावना है.. ऐसे में आप भी जान लें कि आने वाले दिनों में आपके शहर के मौसम का हाल कैसा रहने वाला हैं-
देश के मैदानी राज्यों में इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने आज 4 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर और कई अन्य राज्यों में घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है।
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान (rajasthan ka mausam) और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में शीतलहर का असर महसूस किया जा सकता है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि आज का मौसम कैसा रहने वाला है।
आज कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम-
मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में आज, 4 फरवरी को घने कोहरे के कारण ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। राजधानी में 4 और 5 फरवरी को मध्यम कोहरा रहने और तापमान अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 6, 7 और 8 फरवरी की सुबह भी मध्यम कोहरे का अनुमान है। मौसम विभाग (weather update) ने सुबह और रात के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।
आज कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश में मौसम-
उत्तर प्रदेश (uttar pardesh weather update) में मौसम लगातार बदल रहा है। जनवरी के आखिरी सप्ताह से अब तक प्रदेश में तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहे हैं, जिससे कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज (4 फरवरी) सुबह कोहरे के बाद दिन में आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आगरा से लेकर बुलंदशहर, कानपुर से गाजियाबाद (Kanpur to Ghaziabad) और नोएडा तक कोहरे का असर देखा जा रहा है। वहीं, प्रदेश में 6, 7 और 8 फरवरी को पश्चिमी हवाओं की रफ्तार लगभग 20 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान है।
उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम का हाल-
उत्तराखंड (Uttrakhand weather update) का मौसम फिर बदलने के संकेत दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज (4 फरवरी) राज्य में आसमान साफ रहेगा और 5 फरवरी को भी मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, 6 फरवरी को कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम साफ होने और बादल छंटने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक (IMD Weather Update), राज्य के मैदानी इलाकों में अगले दो-तीन दिन न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक और पहाड़ी क्षेत्रों में 1-2 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।
आपके शहर में आज कितना रहेगा तापमान-
शहर – अधिकतम तापमान (4 फरवरी) – न्यूनतम तापमान (4 फरवरी)
दिल्ली – 22°C – 09°C
मुंबई – 31°C – 24°C
कोलकाता – 28°C – 16°C
चेन्नई – 28°C – 24°C
लखनऊ – 22°C – 13°C
पटना – 26°C – 14°C
रांची – 24°C – 12°C
भोपाल – 27°C – 14°C
जयपुर – 22°C – 13°C
शिमला – 15°C – 03°C
नैनीताल – 16°C – 07°C
आज कैसा रहेगा जम्मू-कश्मीर में मौसम-
जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir Weather Update) में 6 फरवरी की शाम तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। 7 फरवरी को ऊंचे इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने का अनुमान है। 8 फरवरी को आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, जबकि 9 और 10 फरवरी को कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जनवरी के अंत में क्षेत्र में हुई अच्छी-खासी बर्फबारी के कारण आने वाले गर्मी के महीनों में नदियों, झरनों, झीलों और अन्य जलाशयों में पानी की पर्याप्त मात्रा बनी रहने की संभावना है।
आज कैसा रहेगा हरियाणा-पंजाब में मौसम-
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, हरियाणा (haryana weather update) और पंजाब के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ आंधी और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के कुछ जिलों में अगले 36 घंटे के दौरान बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके मद्देनजर 9 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है, जिनमें अमृतसर, पठानकोट, जालंधर, कपूरथला, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर और मोहाली शामिल हैं।
