Abhishek Sharma: 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी के साथ ही अभिषेक शर्मा ने एक झटके में टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और फिल सॉल्ट का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया।
Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा अपने तीसरे टी20 इंटरनेशनल शतक से चूक गए। न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार लय में बैटिंंग कर रहे अभिषेक शर्मा 84 रन बनाकर आउट हो गए। बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक महज 16 रन से अपने शतक से चूक गए।
84 रनों की ताबड़तोड़ पारी के साथ ही अभिषेक शर्मा ने एक झटके में टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और फिल सॉल्ट का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया। अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज टी20 अर्द्धशतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
अभिषेक शर्मा ने छक्के से खोला खाता
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों पर 84 रन बनाए जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। इस भारतीय ओपनर की अपनी पारी का खाता छक्का जड़कर खोला। उन्होंने जैकब डफी द्वारा किए पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्का जमाया। यह सिक्स 82 मीटर की दूरी पर गया।

Abhishek Sharma ने तोड़ा सूर्या-सॉल्ट का रिकॉर्ड
22 गेंदों पर अभिषेक ने अपना अर्धशतक पूरा किया था। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 से कम गेंद पर सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। 8वीं बार उन्होंने 25 या उससे कम गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। सूर्यकुमार यादव, फिल साल्ट और इविन लुईस ने 7-7 बार ऐसा किया है।
25 या उससे कम गेंद पर सबसे ज्यादा फिफ्टी
- 8- अभिषेक शर्मा
- 7- फिल साल्ट
- 7- सूर्यकुमार यादव
- 7- एविन लुईस
Abhishek Sharma ने पूरे किए 5000 रन
अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 2023 में टीम इंडिया के लिए टी20 में डेब्यू किया था। अब वह इस फॉर्मेट में 5000 रन बनाने वाले भारत के 22वें खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 165 पारियों में 5000 रनों का आंकड़ा छुआ है। भारतीय बल्लेबाजों में केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ ने ही अभिषेक से कम पारियों में 5000 रन बनाए हैं।
