देश में कई राज्यों में गेहू की खेती होती है।इस बार भी किसानो ने रबी की प्रमुख फसल गेहू की बुबाई की है और इस साल गेहू के बंपर उत्पादन की उम्मीद की जा रही है। इन दिनों तापमान में बदलाव देखा जा रहा है।ऐसे में किसानो को गेहू की फसल की सही देखभाल की जरूरत है जिससे ऊनि फसल को नुकसान नहीं हो और उन्हें गेहू की बंपर पैदावार मिल सके।फरवरी का महीना गेहू की फसल की देखरेख के लिए खास होता है।इस महीने में तापमान में बढ़ोतरी होती है और बढ़े हुए तापमान से गेहू की फसल की नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है।ऐसे में किसानो को फरवरी के महीने में बढ़ने वाले तापमान से गेहू की फसल सुरक्षा के उपाय करने बेहद जरुरी हो जाते है।तो आइए जानते है इन उपाय के बार में
गेहू की फसल को बढ़े तापमान से क्या हो सकता है नुकसान
फरवरी का महीना गेहू की फसल के लिए काफी जरुरी होता है।इस समय गेहू में बालिया आने लगती है।फरवरी में तापमान में अचनाक बढ़ोतरी होने लगती है जो गेहू की फसल के लिए ठीक नहीं होती है।ज्यादा तापमान से गेहू की फसल के खराब होने का खतरा रहता है। इससे गेहू की फसल में दाना बने में परेशानी आती है।
गेहू की फसल को तापमान के नुकसान से बचाने के लिए फरवरी माह में करे ये उपाय
गेहू की फसल को ज्यादा तापमान से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए किसान कुछ उपाय कर सकते है जिससे उनकी फसल सुरक्षित रहेगी और उनकी पैदावर में बढ़ोतरी होती है।गेहू की फसल को बढ़ते तापमान से बचाने से लिए किसानो को फसलों की सिचाई करनी चाहिए जिससे भूमि के तापमान को सही रखा जा सके और भूमि में नमि बनी रहे।सिचाई हमेशा शाम के समय करे।
गेहू की फसल में गोभ या नई कोपले आने के समय किसानो को बहुत ध्यान रखना चाहिए।अगर इस समय फसल पर कोई बुरा प्रभाव दिखाई देता है तो उसका नियंत्रण करना चाहिए।इसके लिए आप दो फीसदी पोटेशियम नाइट्रेड का छिड़काव कर सकते है।इस मौसम में गेहू की फसल पर मोह किट का प्रकोप होने की संभावना भी बनी रहती है।अगर आपको फसल पर गेहू किट का प्रकोप दिखाई देता है तो आपको इसके नियंत्रण के लिए 20 ग्राम तायो का प्रति एकड़ 10 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए।
देश में गेहू का उत्पादन
भारत में उत्तर प्रदेश,पंजाब,हरियाणा,राजस्थान,मध्य्प्रदेश ,गुजरात और बिहार में प्रमुख रूप से गेहू का उत्पादन किया जाता है।देश में सबसे ज्यादा गेहू उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है।इसके बाद मध्य्प्रदेश,पंजाब,हरियाणा का नबर आता है।उत्तरप्रदेश का देश गेहू उत्पादन में लगभग 32 प्रतिशत योगदान है जो अन्य राज्यों की तुलना में सर्बाधिक है।