ये पेड़ खेत के किनारे जरूर लगाने चाहिए जिससे खेत में लगी फसल जंगली जानवरों से सुरक्षित रहती है और इन पेड़ के फलों से किसान जबरदस्त कमाई भी कर सकते है। तो चलिए जानते है कौन से पेड़ है।
नीलगाय का आतंक खत्म कर देंगे ये 2 पेड़
अक्सर किसान नीलगाय से बहुत ज्यादा परेशान रहते है लेकिन किसानों की इस समस्या को खत्म करने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे पेड़ के बारे में बता रहे है जो नीलगाय को खेत से कोसों दूर रखते है ये पेड़ खेत के किनारे जरूर लगाने चाहिए जिससे खेत में लगी फसल नीलगाय से सुरक्षित रहती है ये पेड़ न केवल फसल को सुरक्षित रखने के काम आते है बल्कि इनके फल की डिमांड भी बाजार में बहुत ज्यादा मात्रा में होती है इनकी फलों की महक से नीलगाय खेत के आस-पास भी नहीं भटकती है। तो चलिए जानते है कौन से पेड़ है।
जामुन का पेड़
नीलगाय को खेत से दूर रखने के लिए हम आपको जामुन के पेड़ के बारे में बता रहे है जामुन के पेड़ को किसान खेत के किनारे आसानी से लगा सकते है इसके फलों की महक नीलगाय को ज्यादा पसंद नहीं होती है जिससे वह जमुन के पेड़ के आस पास भी नहीं आती है इसके अलावा किसान इसके फलों को बाजार में बेच कर खूब जबरदस्त कमाई भी कर सकते है क्योकि जमुन की डिमांड और कीमत दोनों ही बाजार में अधिक होती है। जमुन के बीज से कई औधषीय दवा तैयार होती है इसलिए जमुन के पेड़ को खेत के किनारे जरूर लगाना चाहिए।

बेर का पेड़
किसान खेत में लगी फसल को नीलगाय और कई जंगली जानवरों से सुरक्षित रखने के लिए खेत के किनारे बेर का पेड़ भी लगा सकते है बेर के पेड़ में कांटे बहुत होते है जिसकी वजह से जानवर खेत के अंदर नहीं घुस पाते है बेर का पेड़ न केवल नीलगाय को खेत से दूर रखने के लिए फायदेमंद साबित होता है बल्कि इसके फलों की मांग भी बाजार में बहुत होती है इसके फलों से किसान बहुत जबरदस्त ताबड़तोड़ कमाई कर सकते है।


 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		