Coated urea price : इस बजट में सरकार की तरफ से किसानों के लिए भी बड़ा अपडेट जारी किया गया है। अब सरकार की तरफ से सल्फर कोटेड यूरिया की कीमत को फिक्स कर दिया गया है, क्योंकि अब तक किसानों को सल्फर कोटेड यूरिया अलग-अलग भावों पर दी जा रही थी। चलिए खबर में जानते है सल्फर कोटेड यूरिया की अब कितनी हो गई कीमत।
एक फरवरी के दिन देश भर में बजट जारी किया गया है। केंद्र सरकार की तरफ से इस बजट ने किसानों को भी राहत प्रदान की है। फसलों में उपयोग होने वाले सल्फर कोटेड यूरिया को लेकर सरकार की तरफ से बड़ा कदम (News For Farmer) उठाया गया है। आपको बता दे की सरकार की तरफ से सल्फर कोटेड यूरिया की कीमत को फिक्स कर दिया गया है जिसे अब हर किसान को सेम रेट पर सल्फर कोटेड यूरिया मिलेगी। सरकार की तरफ से ही है फैसला 1985 के उर्वरक आदेश के तहत लिया गया है।
केंद्र सरकार (Central government) की तरफ से उठाएं गए इस कदम के तहत किसानों को काफी फायदा होने वाला है। दरअसल, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने सल्फर कोटेड यूरिया के 40 किलो के बैग की कीमत 254 रुपये तय की है। खास बात यह है कि मंत्रालय ने इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है।
यूरिया की कीमत फिक्स करने के पीछे सरकार का उद्देश्य
कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय (Ministry of Agriculture and Farmers Welfare) की तरफ से यह तय कीमत चाय, कॉफी और रबर के बागानों के उत्पादकों सहित अन्य किसानों को डीलरों, निर्माताओं, आयातकों और पूल हैंडलिंग एजेंसियों द्वारा की जाने वाली बिक्री पर लागू होगी। मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि फिक्स की गई कीमत (Price of urea) का उद्देश्य किसानों को स्थिर और नियंत्रित दर पर यूरिया प्रदान करवानाहै। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस तय मूल्य में GST और केंद्रीय/स्थानीय कर शामिल नहीं हैं। यदि ये कर लागू होते हैं, तो उन्हें अलग से जोड़ा जा सकता है।
5 रुपये अतिरिक्त लगेगा चार्ज
महत्वपूर्ण बात यह है कि छोटे पैकेज वाली यूरिया थैलियों (sulfur-coated urea price) के लिए डीलरों को ज्यादा पैकिंग चार्ज लेने की अनुमति दी गई है। इसके तहत 2 किलो की थैली पर 1.50 रुपये, 5 किलो की थैली पर 2.25 रुपये, 10 किलो की थैली पर 3.50 रुपये और 25 किलो की थैली पर 5.00 रुपये का चार्ज लिया जा सकता है। इस अधिसूचना को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जारी किया गया है, जिस पर संयुक्त सचिव फ्रैंकलिन एल. खोबंग के हस्ताक्षर हैं।
सल्फर कोटेड यूरिया का काम
आपको बता दे कि सल्फर कोटेड यूरिया (sulfur-coated urea) में नाइट्रोजन के साथ सल्फर की कोटिंग होती है। पौधों की ग्रोथ के लिए सल्फर बेहद जरूरी होता है। ऐसे में सल्फर कोटेड यूरिया जमीन में हो रही सल्फर की कमी को पूरा करने में लाभाकारी होती है। पौधों में प्रोटीन बनाने और किटनाशक जीवों को खत्म करने का काम करता है। फसलों के उत्पादन बढानें के लिए किसान यूरिया का उपयोग करते है।
सल्फर कोटेड यूरिया से क्या होते है फायदे
मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी को पूरा (Benefits of sulfur-coated urea) करने के लिए सल्फर कोटेड यूरिया बेहद मददगार होता है। यह नीम कोटेड यूरिया से काफी किफायती और फायदेमंद है। यह मिट्टी में सल्फर की कमी को दूर करने के साथ-साथ पौधों में नाइट्रोजन उपयोग की क्षमता को बढ़ाता है, जिससे फसलों का उत्पादन ज्यादा होता है। इसके उपयोग से उर्वरक की खपत कम होती है और फसल की गुणवत्ता में सुधार होता है। तिलहनी फसलों में इसका उपयोग काफी ज्यादा होता है।
