Air Conditioner Disadvantage: उत्तर भारत में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है. ऐसे में घर हो या ऑफिस, लोग गर्मी से राहत पाने के लिए AC का सहारा ले रहे हैं. हालांकि, लगातार और लंबे समय तक AC में रहने से शरीर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. जानिए, ज्यादा देर तक एयर कंडीशनर में रहने से होने वाले 5 बड़े स्वास्थ्य जोखिम.
त्वचा की नमी घटती है, होती है जलन और खुजली
जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक AC की ठंडी और शुष्क हवा में रहता है, तो इससे त्वचा की नमी तेजी से कम हो जाती है. इसका सीधा असर त्वचा की सेहत पर होता है.
- खुजली, जलन और पपड़ीदार त्वचा की समस्या आम हो जाती है
- स्किन ड्रायनेस के कारण एक्ने और रैशेज भी बढ़ सकते हैं
- आंखों की नमी खत्म होती है, होती है जलन और सूजन
AC की ठंडी हवा आंखों की नमी भी छीन लेती है. इसकी वजह से आंखों में:
- जलन और खुजली
- लालिमा और सूजन
- लगातार रहने से ड्राय आई सिंड्रोम जैसी स्थिति भी बन सकती है
- AC में काम करने वाले लोग अक्सर आंखों की थकान और जलन की शिकायत करते हैं.
बालों में आती है रूखापन, डैंड्रफ और झड़ने की समस्या
AC का असर केवल त्वचा और आंखों तक सीमित नहीं होता, बल्कि बालों पर भी इसका प्रभाव पड़ता है.
- AC में अधिक समय बिताने से स्कैल्प ड्राय हो जाता है
- इससे डैंड्रफ, बाल झड़ने और रूखे बालों की समस्या बढ़ जाती है
- नमी की कमी बालों की प्राकृतिक चमक को भी खत्म कर देती है
- शरीर में पानी की कमी हो जाती है
AC में रहने से अक्सर लोगों को प्यास कम लगती है, जिससे वह पर्याप्त पानी नहीं पी पाते. इसका नतीजा होता है –
- शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन)
- कमजोरी और थकान
गुर्दे और त्वचा से जुड़ी समस्याएं
गर्मी में शरीर को नमी बनाए रखने के लिए अधिक पानी की जरूरत होती है, जो AC की आदत के कारण नजरअंदाज हो जाता है.
लंबा समय AC में बिताना इम्यून सिस्टम को भी कमजोर करता है
लंबे समय तक AC के कृत्रिम वातावरण में रहने से शरीर की प्राकृतिक तापमान से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है.
- इससे इम्यून सिस्टम पर असर पड़ता है
- व्यक्ति को सर्दी, फ्लू या स्किन इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है
- AC के कारण अचानक बाहर की गर्मी से संपर्क में आने पर तापमान में बदलाव का शरीर पर नकारात्मक असर पड़ता है.
