New iphone : एप्पल कंपनी ने एक बार फिर से धमाल मचा दिया है। बता दें कि अब कंपनी जल्द ही मार्केट में आईफोन 18 प्रो मैक्स (iphone 18 pro max) को लॉन्च करने वाली है। इस फोन में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं। इस फोन का बैटरी बैकअप भी काफी शानदार है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।
एप्पल कंपनी अब जल्द ही आईफोन 18 प्रो मैक्स को लॉन्च करने वाली है। इस फोन में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं। साथ ही में फोन का बैटरी बैकअप (iphone 18 pro max battery backup) भी काफी ज्यादा जबरदस्त है। मार्केट में इस फोन के कई लीक्स भी शेयर हो रहे हैं, जिसमें इस फोन की अलग अलग जानकारियों के बारे में बताया गया है। खबर के माध्यम से जानिये इस शानदार फोन के बारे में।
फोन का ऐसा होगा डिस्पले-
iPhone 18 Pro में आपको 6.3 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल जाएगा। इसके साथ ही में Pro Max का डिस्पले 6.9 इंच का होगा। फोन में डाइनेमिक आइलैंड (iphone 18 pro max) को लेकर भी जानकारी दी गई है। बता दें कि अब कंपनी इसका साइज काफी छोटा करने जा रही है। कई रिपोर्ट्स में तो भी बताया जा रहा है कि ये हटाया भी जा सकता है। डाइनेमिक आइलैंड के लिए पिल-शेप कटआउट दिया जा सकता है। कंपनी अंडर-डिस्प्ले फेसआईडी का यूज (iphone 18 Series) कर सकती है। फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के लेफ्ट साइड में खिसकाया जा सकता है। इसकी वजह से फोन को काफी नया लुक मिल जाएगा।
फोन के रियर पैनल का ऐसा होगा डिजाइन-
आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स के रियर पैनल में आपको तीन कैमरा देखने को मिल जाएगें। ये उभरे हुए कैमरा मॉड्यूल में मिल सकते हैं। फोन में एल्युमीनियम का फ्रेम और ग्लास बैक पैनल (iphone 18 Series Latest Update) मिल सकता है। फोन के ये मॉडल्स नए कलर वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किये जा सकते हैं। इसमें गहरा पर्पल, बरगंडी, और कॉफी ब्राउन शेड्स देखने को मिल सकता है। कलर वेरिएंट्स रेंडर्स में लीक भी हो चुके हैं।
फोन का ऐसा होगा कैमरा-
iPhone 18 Pro मॉडल्स हमेशा से ही अपने कैमरा फीचर्स और पावर के लिए जाना जाता है। कंपनी इन मॉडल्स में लाइनअप के सबसे पावरफुल कैमरे का यूज करती है। इस बार भी इस फोन (iphone 18 Price) में कई महत्वपूर्ण अपग्रेड देखने को मिल जाएंगे। कंपनी वेरिएबल अपर्चर फीचर अबकी बार शामिल कर सकती है जिससे लेंस लाइट का मेन्युअल कंट्रोल मिल सकेगा। बेहतरीन लो-लाइट फोटो और बेहतरीन बैकग्राउंड ब्लर भी इस फोन में देखा जा सकता है।
फोन में आपको Samsung का सेंसर देखने को मिलेगा। दावा किया जा रहा है कि फोन फोटो में न के बराबर नॉइज, बेहतरीन डाइनेमिक रेंज लेकर आएगा। टेलीफोटो कैमरा (iphone 18 Camera) में भी बड़ा अपर्चर कंपनी शामिल कर सकती है। नाईट फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का पहले से बेहतर अनुभव होने वाला है।
फोन का प्रोसेसर-
आईफोन 18 प्रो, प्रो मैक्स में आपको ए20 प्रो चिपसेट देखने को मिल सकता है। इस प्रोसेसर को कंपनी जल्द ही लॉन्च करेगी। ये चिपसेट 2nm प्रोसेस पर बना होगा। दावा किया जा रहा है कि नए चिप (iphone 18 Processor) में रैम प्लेसमेंट ऐसी तरह से होगी जिससे यह चिपसेट धांसू स्पीड, एफिशिएंसी और हीट मैनेजमेंट कर सकता है। 15 प्रतिशत तक बेहतर स्पीड, और 30 प्रतिशत तक ज्यादा पावर एफिशिएंट मॉडल्स इसके चलते देखने को मिल सकते हैं।
फोन की ऐसी होगी बैटरी-
आईफोन 18 प्रो, प्रो मैक्स बैटरी जाहिर तौर पर बढ़ी हुई कैपिसिटी के साथ आने वाली है। कंपनी इन मॉडल्स में बड़ी बैटरी का यूज कर सकती है। iPhone 18 Pro Max में आपको 5100mAh तक की बैटरी (iphone 18 Battry) देखने को मिल जाएगी। फोन का वजन 240 ग्राम तक हो सकता है। हालांकि ये पुराने मॉडल्स से वजन में कुछ भारी हो सकता है। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी का अगला C2 मॉडम यहां देखा जा सकता है। फोन में आपको mmWave 5G सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
फोन की इतनी होगी कीमत-
आईफोन 18 Pro, Pro Max की कीमत में कुछ बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। संदर्भ के लिए देखें तो iPhone 17 Pro की भारत में कीमत 1,34,000 रुपये से शुरू हो जाती है। वहीं, iPhone 17 Pro Max की कीमत (iPhone 17 Pro Max Price) के बारे में बात करें तो ये 1,49,900 रुपये से शुरू होती है। अनुमान लगाये जा रहे हैं कि iPhone 18 Pro मॉडल्स इससे कहीं ज्यादा महंगा हो सकता है। एक वजह चिप शॉर्टेज भी है और बैटरी कंपोनेंट्स भी महंगे होने की वजह से इसकी कीमतो में तेजी दर्ज की जा सकती है।
