Asia Cup 2025: एशियाई क्रिकेट काउंसलिंग ने एशिया कप 2025 को आयोजित करने का फैसला बीसीसीआई की मेजबानी में किया गया है। सितंबर महीने के मध्य में यह टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। जिसके शेड्यूल का ऐलान भी जल्द ही किया जाएगा। लेकिन इन सब के बीच एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में खिलाड़ियों के फेरबदल की खबरें जोरों पर है। भारतीय टीम के कप्तान के साथ-साथ अन्य खिलाड़ियों में भी बदलाव किया जा सकता है।
Asia Cup 2025 में बदल सकता है टीम इंडिया का कप्तान
मौजूदा समय में सभी भारतीय खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा बने हुए हैं। जहां कुछ खिलाड़ी लगातार अपने खराब प्रदर्शन से चर्चा का विषय बने हुए हैं। वही इस बीच सिलेक्टर्स भी खिलाड़ियों पर अपनी पहली नजर रखे हुए हैं। लगातार गिरते प्रदर्शन को देख बीसीसीआई एशिया कप (Asia Cup 2025) के लिए टीम इंडिया में बदलाव कर सकती है। जिसमें सबसे पहला नाम टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का आता है। रोहित इस समय मुंबई टीम का हिस्सा है। उन्होंने मुंबई के लिए मैदान पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया जा रहा है। ऐसे में हार्दिक पांड्या को टीम की कप्तानी सौंप जा सकती है।
ओपनर्स से लेकर मिडिल आर्डर में भी होगा बदलाव
अभी तक आईपीएल में जितने मुकाबले खेले गए हैं उसमें खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस ने काफी हद तक चीजों को साफ कर दिया है। जहां अभिषेक शर्मा की लगातार गिरती परफॉर्मेंस के बाद एशिया कप के लिए गिल का रास्ता खुलता हुआ नजर आ रहा है। वही मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर,सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों को मिलने की उम्मीद भी जग रही है। इस समय पंजाब की कप्तानी कर रहे हैं और उनकी कप्तानी में टीम काफी अच्छा प्रदर्शन भी कर रही है।
गेंदबाजों पर भी चलेगी सिलेक्टर्स की कैंची
वही बात आकर एशिया कप (Asia Cup 2025) के लिए गेंदबाजों की करें तो आईपीएल में बड़े-बड़े सीनियर खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाने वाले वरुण चक्रवर्ती के साथ-साथ कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया जा सकता है। दोनों अभी आईपीएल में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं ऐसे में सिलेक्टर्स की नजर इन्हीं पर है।
Asia Cup 2025 के लिए टीम इंडिया की संभावित स्क्वाड
हार्दिक पांड्या(कप्तान) शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह , नितीश कुमार रेड्डी ,संजू सेमसन, ध्रुव जुरेल , वाशिंगटन सूंदर ,अक्षर पटेल ,वरुण चक्रवर्ती, रवि विश्नोई ,अर्शदीप सिंह ,जसप्रीत बुमराह