Bajaj New Launch : बजाज ने एक बार फिर से मार्केट में धमाल मचा दिया है। बता दें कि अब कंपनी जल्द ही प्लसर 125 को लॉन्च करने जा रही है। इस बाइक की कीमत (Pulsar 125 Price) में 90 हजार रुपये से कम में मिल सकती है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से प्लसर 125 के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
बजाज कंपनी के द्वारा अब जल्द Pulsar 125 को लॉन्च किया जाने वाला है। इस बाइक में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स दिये जा रहे हैं। इसके साथ ही इसकी कीमत (Pulsar 125 Ka Rate) भी काफी कम है। इस बाइक की कीमत में 90 हजार रुपये से कम मिल सकती है। खबर के माध्यम से जानिये इस नई बाइक के बारे में।
बाइक में मिलेंगे ये खास फीचर्स
बजाज ऑटो ने भारत में 2026 Pulsar 125 को लॉन्च (Pulsar 125 Launch Date) कर दिया है। बता दें के ये पल्सर सीरीज की सबसे किफायती बाइक रहने वाली है। इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया है जो स्पोर्टी लुक में बाइक की खरीदी करना चाह रहे हैं, हालांकि ज्यादा पावर वाली बाइक (Best Bike of Bajaj) नहीं लेना चाहते। सिंगल-सीट वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 89,910 रुपये तय की गई है। हालांकि स्प्लिट-सीट वर्जन 92,046 में उपलब्ध है। इस नए मॉडल में हल्का फेसलिफ्ट विकल्प दिया गया है। हालांकि इंजन और मैकेनिकल सेटअप पहले जैसा ही रखा गया है।
डिजाइन और लाइटिंग को लेकर आया ये अपडेट
2026 Pulsar 125 में सबसे बड़ा बदलाव इसके लाइटिंग सिस्टम में देखा जाएगा। अब इसमें नया LED हेडलैंप और LED टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं, जोकि पहले मौजूद हैलोजन लाइट्स (Pulsar 125 Features) की जगह लेने वाला है। इसकी वजह से बाइक का फ्रंट लुक ज्यादा मॉडर्न और शार्प नजर आ रहा है। इसके साथ ही में बजाज ने कलर ऑप्शन्स और ग्राफिक्स में भी नये बदलाव किये जाने वाले हैं। अब ये बाइक ब्लैक ग्रे, ब्लैक रेसिंग रेड, ब्लैक सियान ब्लू और रेसिंग रेड विद टैन बेज जैसे अट्रैक्टिव कलर्स (Pulsar 125 Colour Option) में मिलने वाले हैं।
इंजन, माइलेज और हार्डवेयर की ये है जानकारी
इंजन के बारे में बात करें तो फिर 2026 Pulsar 125 (Pulsar 125 engine) में आपको वही भरोसेमंद 124.4cc सिंगल-सिलेंडर इंजन देखने को मिलेगा। ये इंजन 11.64 bhp की पावर और 10.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, इसके साथ ही इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स भी मिल जाता है। ये बाइक रोजमर्रा के यूज के 50 से 55 किमी प्रति लीटर (Pulsar 125 Tank Capacity) तक का माइलेज देने में सक्षम है। सस्पेंशन के लिए आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे गैस-चार्ज्ड ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिल जाता है। ब्रेकिंग में आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक को ऑफर किया जा रहा है।
ऐसे होंगे बाइक के फीचर्स
फीचर्स के बारे में बात करें तो फिर Pulsar 125 अब पहले से ज्यादा अपडेटेड रहने वाला है। इसमें आपको फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिल जाता है। जोकि ब्लूटूथ कनेक्टिविटी (Pulsar 125) को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही में इसमें आपको USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है, जो डेली कम्यूट के दौरान काफी ज्यादा यूज में आ जाता है।
नई Pulsar 125 अब देशभर में बजाज डीलरशिप पर उपलब्ध है। जानकारी के लिए बता दें कि 2026 Bajaj Pulsar 125 (Pulsar 125 Price) उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जोकि कम कीमत, अच्छा माइलेज और स्पोर्टी लुक वाली भरोसेमंद कम्यूटर बाइक की तलाश कर रहे हैं।
