Bank FD : अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, तो यह बैंक आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। 2 लाख रुपये के निवेश पर तय अवधि पूरी होने के बाद 2,77,945 रुपये तक का रिटर्न मिल सकता है। यह स्कीम उन निवेशकों के लिए खास है जो बिना जोखिम के फिक्स ब्याज चाहते हैं… पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
भारत में इस समय केंद्र सरकार के नियंत्रण में 12 सरकारी बैंक काम कर रहे हैं, जिनमें पंजाब नेशनल बैंक भी शामिल है। ये बैंक अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर आकर्षक ब्याज दरें दे रहे हैं। पिछले एक साल में रिजर्व बैंक ने रेपो रेट (repo rate) में कुल 1.25% की कटौती की है, जिसके बाद कई बैंकों ने अपनी एफडी ब्याज दरों में बदलाव किया है।
इसी क्रम में पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने भी हाल ही में अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाओं की ब्याज दरों में बदलाव किया है। इस रिपोर्ट में हम पीएनबी की एक खास एफडी स्कीम के बारे में बता रहे हैं, जिसमें 2 लाख रुपये निवेश (invest) करने पर तय अवधि पूरी होने पर गारंटी के साथ 77,445 रुपये तक का फिक्स रिटर्न मिल सकता है।
पंजाब नेशनल बैंक में एफडी खाता (PNB Bank FD Account) कम से कम 7 दिनों और अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए खोला जा सकता है। बैंक एफडी पर 3.00% से लेकर 7.20% तक का ब्याज दे रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 390 दिनों की एफडी पर मिलता है, जिसमें सामान्य नागरिकों को 6.40%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% और अति वरिष्ठ नागरिकों (very senior citizens) को 7.20% ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, 3 साल से ज्यादा और 5 साल से कम अवधि की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.10% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.60% ब्याज मिलता है।
2 लाख रुपये पर 70,701 रुपये तक का फिक्स्ड रिटर्न-
अगर आप सामान्य नागरिक हैं और पंजाब नेशनल बैंक में 60 महीने (5 साल) के लिए 2 लाख रुपये की एफडी कराते हैं, तो 6.10% ब्याज दर के हिसाब से मैच्योरिटी पर आपको कुल 2,70,701 रुपये मिलेंगे। इसमें 70,701 रुपये का फिक्स्ड ब्याज शामिल होगा। वहीं, यदि आप वरिष्ठ नागरिक (senior citizen) हैं और 60 महीने के लिए 2 लाख रुपये की एफडी कराते हैं, तो 6.60% ब्याज दर पर मैच्योरिटी पर कुल 2,77,445 रुपये मिलेंगे, जिसमें 77,445 रुपये का फिक्स्ड ब्याज (fixed interest) होगा।
