Bank Holidays in February 2026 : आज ऑनलाइन के जमाने में बैंक से जुड़े ज्यादातर काम घर बैठे फोन पर निपटा सकते हैं। लेकिन इसके बावजूद कुछ काम के लिए बैंक जाना पड़ता है। अगर आप अगले हफ्ते बैंक से जुड़े काम के लिए ब्रांच जाने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, अगले सप्ताह बेंक कई दिन बंद रहने वाले हैं। इसलिए ब्रांच जाने से पहले RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें। आईये नीचे खबर में जानते हैं –
बैंक आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। चाहे पैसे निकालने हो, चेक क्लियर करवाना हो या फिर कैश जमा कराने हो इसके अलावा बैंकिंग से अन्य काम के लिए बैंक की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अचानक बैंक बंद हो जाए तो आम लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए बैंक हॉलिडे की जानकारी पहले से होना बहुत जरूरी है।
कौन जारी करता है बैंकों की छुट्टी –
बैंक हॉलिडे (Bank Holiday List 2026) का मतलब होता है कि बैंक से जुड़ी सभी शाखाएं बंद होती है। काउंटर से जुड़ा कोई भी काम नहीं हो सकता है। भारत में बैंक हॉलिडे केंद्र सरकार, राज्य सरकार और रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा तय किए जाते हैं। बता दें कि बैंकों की छुट्टी खास अवसर पर होती है। इसके अलावा, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं, जबकी रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है।
हालांकि, बैंक हॉलिडे (Bank Holiday) होने का मतलब यह नहीं है कि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं भी ठप रहेंगी। आज डिजिटल दौर में नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी सुविधाएं जारी रहती हैं। बैंक हॉलिडे के दिन ग्राहक पैसे ट्रांसफर करने और एटीएम (ATM) से कैश निकासी कर सकते हैं। इसके अलावा चेक पास करने और बढ़ी कैश अमाउंट जमा करवाने जैसे काम बैंक खुलने पर ही किए जा सकते हैं। ऐसे में अगर आप बैंक से जुड़ा कोई भी काम करने की सोच रहे हैं तो छुटि्टयों की लिस्ट पहले से ही चेक कर लें।
कल बंद रहेंगे बैंक –
नए साल 2026 का पहला महीना, जनवरी खत्म ही होने वाला है, जिसके बाद नया महीना फरवरी (Bank Holiday February 2026) शुरू होगा। अगर आप जनवरी के आखिरी दिनों में बैंक जाने की सोच रहे हैं तो जानकारी के लिए बता दें कि आखिरी सप्ताह में बैंक कई दिन बंद रहने वाले हैं। कल यानी 26 जनवरी सोमवार के दिन गणतंत्र दिवस है। ऐसे में पूरे देश में कल गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस के दिन पूरे देश में कल बैंक बंद रहने वाले हैं। गणतंत्र दिवस (Republic Day) के दिन देश की दिल्ली में भव्य परेड आयोजित की जाती है। यह गणतंत्र दिवस भारत का 77 वां गणतंत्र दिवस है।
27 जनवरी को भी बंद रहेंगे बैंक –
26 जनवरी के बाद 27 जनवरी को भी देश के कई शहरों और राज्य में बैंक बंद रहेंगे। दरअसल, 27 जनवरी को UFBU ने पूरे भारत में बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। ऐसे में इस दिन बैंक (Bank News) के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे और बैंक बंद रहेंगे।
RBI ने नहीं दी छुट्टी –
27 जनवरी को केवल सरकारी बैंक बंद (bank closed news) रह सकते हैं। देश के दिग्गज प्राइवेट बैंक 27 जनवरी को इस हड़ताल के कारण प्रभावित नहीं होंगे यानी 27 जनवरी को प्राइवेट बैंक सामान्य रूप से संचालित होंगे। इसके अलावा, RBI ने 31 जनवरी तक कोई भी बैंक की छुट्टी नहीं दी है।
