Bank Holiday List : अगर आपका बैंक में खाता है तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, आज के समय में बैंक से जुड़े ज्यादातर काम ऑनलाइन हो गए हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे काम होते हैं जिन्हें पूरा करने के लिए बैंक जरूर जाना पड़ता है। बता दें कि 15 सितंबर से 30 सितंबर के बीच 7 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में घर से निकलने से पहले छुटि्टयों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।
सितंबर का महीना आधा आ चुका है और ज्यादातर लोग महीने के खत्म होने के साथ ही बैंक से जुड़े अपने सभी काम पूरा करने की सोचते हैं। क्योंकि हर नए महीने की शुरुआत के साथ ही आरबीआई बैंकों छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holiday List 2025) जारी करता है। अगर आप अपने बैंक से जुड़े काम निपटाना की सोच रहे हैं तो घर से निकलने से पहले बैंक को हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें। दरअसल, 15 से 30 सितंबर के बीच 7 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।
बैंकों की महीने में रविवार और दूसरे शनिवार की छुट्टी (Bank Holiday September 2025) जरूर होती है। इसके अलावा, त्योहार और खास अवसर पर भी बैंकों में अवकाश होता है। वहीं, देश के अलग-अलग राज्यों के त्यौहार के हिसाब से भी बैंक बंद रहते हैं। अगर आप बैंक से जुड़े काम निपटाना जा रहे हैं तो बैंक (Bank News) हॉलिडे लिस्ट पर नजर जरूर डाल लें।
बैंक हॉलिडे सितंबर 2025
– 3 सितंबर 2025 : करम पूजा के अवसर पर रांची (झारखंड) में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
– 4 सितंबर 2025 : ओणम के अवसर पर कोच्चि, तिरुवनंतपुरम (केरल राज्य) के बैंक बंद रहेंगे।
– 5 सितंबर 2025 : ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी के मौके पर गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, झारखंड और आंध्र प्रदेश के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
– 6 सितंबर 2025 : ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी के मौके पर छत्तीसगढ़ और इंद्र जात्रा के मौके पर सिक्किम के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
– 7 सितंबर 2025 : रविवार की छुट्टी।
– 12 सितंबर 2025 : ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी के अगले जुम्मे के मौके पर जम्मू और कश्मीर के बैंक बंद रहेंगे।
– 13 सितंबर 2025 : दूसरे शनिवार की छुट्टी।
– 14 सितंबर 2025 : रविवार की छुट्टी।
– 21 सितंबर 2025 : रविवार की छुट्टी।
– 22 सितंबर 2025 : नवरात्रि स्थापना के मौके पर जयपुर के बैंक बंद रहेंगे।
– 23 सितंबर 2025 : महाराज हरि सिंह जी की जयंती के अवसर पर जम्मू और कश्मीर के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
– 27 सितंबर 2025 : चौथे शनिवार की छुट्टी।
– 28 सितंबर 2025 : रविवार की छुट्टी।
– 29 सितंबर 2025 : महा सप्तमी/दुर्गा पूजा के मौके पर त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल के बैंक बंद रहेंगे।
– 30 सितंबर 2025 : महाअष्टमी/दुर्गा अष्टमी/दुर्गा पूजा के अवसर पर त्रिपुरा, ओडिशा, असम, मणिपुर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
बैंक बंद होने के बाद भी चालू रहेगी ये सर्विस –
बैंक (Bank News) की छुट्टी होने पर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आपको कहीं पेमेंट करनी है तो आप यूपीआई (UPI) के जरिए ऑलाइन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप नेट बैंकिंग (net banking) और मोबाइल ऐप जैसी कई सारी डिजिटल सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सभी सर्विस ऑलाइन होती हैं जो बैंक बंद रहने के बाद भी चालू रहती हैं।