Diwali Holidays List 2025 : बैंकों की छुट्टियों से लेकर बैंकों में होने वाले हर कामकाज से जुड़ा बड़ा कदम रिजर्व बैंक आफ इंडिया द्वारा उठाया जाता है। अब फिर रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी की है जिसमें बताया गया है कि इस महीने यानी इस त्योहारी सीजन में छठ तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक। जानिये इन त्योहारों के समय बैंकों में कब-कब छुट्टी रहेगी…
दिवाली का त्योहार हर दिन नजदीक आता जा रहा है। दिवाली के त्यौहार को पूरे भारत में जोरो शोरों से मनाया जाएगा। अगर आपको भी इस त्यौहारी सीजन बैंक से जुड़ा कोई काम है तो बैंक जाने से पहले आपको आरबीआई द्वारा जारी की गई इस लिस्ट को जान लेना चाहिए जिसमें बताया गया है कि अब कितने दिन बैंक बंद रहेंगे तथा कितने दिन बैंकों में कामकाज होगा।
जैसा कि आप लोग जानते हैं कि बैंकों की छुट्टियों (Bank News) से जुड़ा अपडेट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ही जारी किया जाता है। हाल ही में आरबीआई द्वारा जारी किए गए अपडेट से पता चला है कि अब छठ तक कितने दिन बैंक बंद (Bank Holidays List) रहेंगे। चलिए खबर में जानते हैं कि अब बैंक से जुड़ा कम किन-किन दिन होगा।
दिवाली 2025 कैलेंडर (Diwali 2025 full calendar)
18 अक्टूबर- धनतेरस (Dhanteras 2025)
19 अक्टूबर – यम दीपम (Yum Dipam 2025)
20 अक्टूबर- छोटी दिवाली (Choti Diwali) या नरक चतुदर्शी (Narak Chaturdashi 2025)
21 अक्टूबर- दिवाली और लक्ष्मी पूजन (Diwali and Lakshmi Puja 2025)
22 अक्टूबर- गोवरधन पूजा (Govardhan Puja 2025)
23 अक्टूबर- भाई दूज (Bhai Dooj 2025)
बैंकों में कब-कब रहेगी छुट्टी
रांची में दिवाली के मौके पर 21 अक्टूबर को और भाई दूज (23 अक्टूबर) के मौके पर बैंकों में छुट्टियां हैं। इसके बाद छठ पूजा के लिए 27-28 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी।
रायपुर में बैंक सिर्फ दो दिन बंद रहेंगे। 21 अक्टूबर और 23 अक्टूबर को।
पटना में 21 अक्टूबर (दिवाली) और 23 अक्टूबर (भाई दूज) के अलावा 27-28 अक्टूबर (छठ पूजा 2025) को बैंक बंद रहेंगे।
नई दिल्ली में भी 21 अक्टूबर (दिवाली) और 23 अक्टूबर (भाई दूज) के अलावा 27-28 अक्टूबर (छठ पूजा 2025) को बैंक बंद रहेंगे।
मुंबई में बैंक सिर्फ दो दिन दिवाली और भाई दूज के मौके पर बंद रहेंगे। 21 अक्टूबर और 23 अक्टूबर को।
लखनऊ में 21 अक्टूबर (दिवाली) और 23 अक्टूबर (भाई दूज) के अलावा 27-28 अक्टूबर (छठ पूजा 2025) को बैंक बंद रहेंगे।
कोलकाता में बैंक सिर्फ दो दिन बंद रहेंगे। 21 अक्टूबर और 23 अक्टूबर को।
अहमदाबाद में 21-22 अक्टूबर को दिवाली और गोवर्धन पूजा की बैंकों में छुट्टी रहेगी। वहीं 23 अक्टूबर को भाई दूज पर भी बैंक बंद रहेंगे।