Bank Holiday : जनवरी का महीना खत्म होने से पहले अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल आपको बता दें कि इस हफ्ते कुछ दिनों तक बैंक बंद (bank closed) रहेंगे, जिससे शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है। ऐसे में घर से निकलने से पहले बैंक हॉलिडे जरूर चेक कर लें-
साल 2026 का पहला महीना जनवरी अब अपने आखिरी दौर में है और जल्द ही फरवरी की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में अगर आप जनवरी के बचे हुए दिनों में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। ऐसा करने से आप बंद पड़े बैंक (bank closed) के कारण होने वाली परेशानी से बच सकते हैं और अपना काम समय पर निपटा पाएंगे।
आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI bank holidays list) हर साल पहले से ही बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी कर देता है। इस लिस्ट में यह साफ तौर पर बताया जाता है कि किस तारीख को, किन शहरों में और किस कारण से बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की जानकारी जरूर देख लें। आइए जानते हैं अगले हफ्ते कब-कब बैंक बंद रहेंगे।
आज (26 जनवरी) बैंक हॉलिडे-
आज 26 जनवरी है और देशभर में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर पूरे भारत में आज बैंकों में अवकाश रहेगा। गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर राजधानी दिल्ली में हर साल की तरह इस बार भी भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश की सांस्कृतिक और सैन्य ताकत (Cultural and military strength of the country) की झलक देखने को मिलेगी। बता दें कि इस साल भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।
27 जनवरी बैंक हॉलिडे-
26 जनवरी के बाद अगले दिन यानी मंगलवार, 27 जनवरी को भी देश के कई राज्यों और शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं। दरअसल, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 27 जनवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल (nationwide bank strike) का ऐलान किया है। इस हड़ताल के चलते बैंक कर्मचारी काम पर नहीं आएंगे।
27 जनवरी की हड़ताल का असर मुख्य रूप से सरकारी बैंकों पर पड़ सकता है। ऐसे में इस दिन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहने की संभावना है, जबकि देश के बड़े प्राइवेट बैंक (private bank) इस हड़ताल से प्रभावित नहीं होंगे। यानी 27 जनवरी को प्राइवेट बैंकों की शाखाएं सामान्य रूप से खुली रहेंगी और कामकाज जारी रहेगा।
27 जनवरी के बाद जनवरी महीने के बचे हुए सभी दिनों में देशभर में बैंक खुले रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की जारी हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक 31 जनवरी तक कोई अतिरिक्त बैंक अवकाश नहीं है।
