Bank Holiday : अक्टूबर माह की शुरुआत हो चुकी है और अक्टूबर माह के साथ ही बैंक की छुटि्टयों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। आरबीआई (Reserve bank of india) की ओर से अक्टूबर की छुटि्टयों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। आरबीआई लिस्ट के अनुसार अक्टूबर 2025 में 21 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। आइए खबर में जानते हैं कि अक्टूबर में कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे।
इस बार अक्टूबर 2025 में त्योहारों की भरमार है। अक्टूबर के महीने में दशहरा, दीपावली से लेकर छठ पूजा तक कई बड़े त्योहार आने वाले हैं। इस वजह से आरबीआई की छुटि्टयों की लिस्ट के अनुसार इस महीने बैंकों (Bank Holiday List) की कुल 21 दिन की छुट्टियां रहेंगी। अगर आप भी इस दौरान अपने बैंक का कोई काम निपटाना चाहते हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि अक्टूबर में कहां-कहां बैकं बंद रहने वाले हैं।
2 अक्टूबर को क्या बंद रहेंगे बैंक
अक्टूबर महीने (Bank Holidays in October 2025) में बैंक छुट्टियों की शुरुआत शुरू हो गई है। आज 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के मौके पर बैंक हॉलिडे हैं। बता दें कि यह एक राष्ट्रीय अवकाश है, जिसके चलते देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके साथ ही अक्टूबर में दशहरा, दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ पूजा और भाई दूज जैसे कई बड़े त्योहार आने वाले हैं, जिसके चलते अलग-अलग राज्यों में लंबी छुट्टियां रहने वाली हैं।
देखिए आरबीआई की छुटि्टयों की लिस्ट
कल 3 और 4 अक्टूबर को भी सिक्किम में दुर्गा पूजा पर बैंक की छुट्टी रहने वाली है। 6 अक्टूबर को त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा पर बैंक बंद रहेंगे।
7 अक्टूबर: कर्नाटक, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में महार्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा की छुट्टी।
10 अक्टूबर: हिमाचल प्रदेश में करवाचौथ पर बैंक बंद (october bank holidays list)।
18 अक्टूबर: असम में काती बिहू की छुट्टी।
20 अक्टूबर: दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा पर लगभग 20 से ज्यादा राज्यों में बैंक बंद।
21 अक्टूबर: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और ओडिशा में लक्ष्मी पूजन और गोवर्धन पूजा पर छुट्टी।
22 अक्टूबर: गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में दिवाली नया साल और बलिपद्यमी पर बैंक बंद।
23 अक्टूबर: भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा के कारण बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में छुट्टी।
27 अक्टूबर: पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छठ पूजा (शाम का अर्घ्य) की छुट्टी (Bank Holidays In October) ।
28 अक्टूबर: बिहार और झारखंड में छठ पूजा (सुबह का अर्घ्य) पर बैंक बंद।
31 अक्टूबर: गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर छुट्टी।
खुली रहेंगी डिजिटल सुविधाएं
जान लें कि बैंक की छुट्टियां (RBI bank holidays October) अलग-अलग राज्यों और राज्यों के स्थानीय त्योहारों के अनुसार तय की जाती है। इस वजह से जरूरी नहीं है कि जिस दिन आपके पड़ोसी राज्य में बैंक बंद हो, उस दिन आपके राज्य में भी बैंक बंद रहें। हालांकि, इसके लिए ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बैंक हॉलिडे के दौरान भी एटीएम सेवाएं, ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप और UPI भुगतान जैसी डिजिटल सुविधाएं चालू रहेंगी।