cng car : पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही कीमतों को देख आजकल हर कोई सीएनजी कार खरीदने की प्लानिंग कर रहा है। सीएनजी कार कम खर्चे में काफी लंबा सफर निकाल देती है। अगर आप भी CNG कार खरीदने की तैयारी कर रहे है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन सीएनजी कारों के बारे में जो काफी शानदार माइलेज देती है।
महंगाई के दौर में सीएनजी कारें लोगों के लिए राहत बनकर सामने आई हैं। आजकल सीएनजी कारें लोगों के बीच काफी पसंद की जा रही हैं। पेट्रोल-डीजल के मुकाबले ये कारें कम खर्च में ज्यादा दूरी तय करती हैं, इसलिए इनका माइलेज सबसे ज्यादा (best cng cars) माना जाता है। कंपनियों की तरफ से भी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए CNG वेरिएंट में नई-नई कारें लॉन्च की जा रही है। इन दिनों लोगों के बीच सीएनजी कार खरीदना एक फायदे का सौदा माना जा रहा है।
भारत में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Petrol and diesel prices) आसमान छू रही है, इसी वजह से सीएनजी कारों की बिक्री लगातार बढ़ती ही जा रही है। पेट्रोल डीजल वाली कारों की तुलना में सीएनजी कर खरीदना थोड़ा महंगा बेशक होता है लेकिन यह हर महीने आपके काफी ज्यादा पैसे बचा देती है। आइए खबर के माध्यम से आपको बताते हैं उन सीएनजी कारों के बारे में जो सबसे अच्छी माइलेज देती है।
मारुति सुजुकी डिजायर
जो लोग सेडान कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं उनके लिए मारुति सुजुकी की डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) गाड़ी सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। यह एक प्रीमियम लुक के साथ आने वाली एक कंफर्ट कार है। माइलेज के मामले में भी है गाड़ी काफी ज्यादा सही बताई जा रही है। सीएनजी में अच्छे फीचर्स के साथ आने वाली है गाड़ी 33.73 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।
टाटा पंच CNG
अगर आप मजबूत और सुरक्षित कार चाहते हैं, तो टाटा पंच एक बेहतरीन विकल्प है। टाटा की Twin Cylinder Technology की वजह से सीएनजी (Tata Punch CNG News) होने के बाद भी इसमें सामान रखने की अच्छी जगह मिलती है। यह कार करीब 27 km/kg का माइलेज देती है और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है।
मारुति ऑल्टो K10
अगर आप कम बजट में नई कार (Maruti Alto K10) खरीदना चाहते हैं, तो मारुति ऑल्टो K10 एक अच्छा ऑप्शन है। छोटा साइज होने की वजह से इसे ट्रैफिक में चलाना आसान होता है। माइलेज के मामले में यह करीब 33.85 km/kg तक देती है, जिसकी वजह से यह हर किसी को पसंद आ रही है।
मारुति वैगन-आर
मारुति वैगन-आर मिडिल क्लास परिवारों की पसंदीदा कारों (Maruti Wagon-R) में से एक है। इसमें बैठने के लिए अच्छा खासा स्पेस मिलता है और इसका माइलेज भी करीब 34.05 km/kg तक है। भरोसेमंद इंजन और कम मेंटेनेंस के कारण यह गाड़ी आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।
