Delhi Best Places to Visit : अगर आप भी घूमने के शौकीन है और देश की राजधानी में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको उस लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें दिल्ली की उन खूबसूरत जगह के बारे में बताया गया है जहां जाकर आप अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से राहत पा सकते हैं। देश की राजधानी दिल्ली की इन जगहों पर घूमने के लिए लोग दूर-दूर से आते रहते है।
दिल्ली एक खूबसूरत शहर है, जहां आपको घूमने के लिए ढेरों जगहें मिलेंगी। यहां इतिहास और आधुनिकता का अद्भुत मेल है। दिल्ली में आप पुरानी इमारतें, स्मारक और मंदिर देख सकते हैं, या फिर आधुनिक मॉल और रेस्तरां में जा सकते हैं। यहां की गलियां और बाजार भी घूमने लायक हैं। दिल्ली के लोग भी यहां की कई जगहों पर नहीं गए होंगे, लेकिन अगर आप जाएंगे तो आपको जरूर मजा आएगा, आइए खबर में जानते है दिल्ली की उन बेस्ट जगहों के बारे में विस्तार से।
लाल किला
दिल्ली के इतिहास को जानने के लिए आपको लाल किले का दौरा करना चाहिए। लाल किला दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों (famous historical sites in Delhi) में से एक है। यहां पहुंचना आसान है, क्योंकि लाल किले के पास मेट्रो स्टेशन है। आप चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन से आसानी से लाल किला पहुंच सकते हैं। यहां का इतिहास और वास्तुकला आपको जरूर आकर्षित करेगी।
इंडिया गेट
दिल्ली में घूमने के लिए इंडिया गेट (India Gate) एक बेहतरीन जगह है। शाम के समय यहां की रौनक और भी बढ़ जाती है। फैमिली या दोस्तों के साथ घूमने के लिए इंडिया गेट एक आदर्श स्थान है। यहां पहुंचना भी आसान है, क्योंकि आप मेट्रो से जा सकते हैं। बस बाराखंबा रोड मेट्रो स्टेशन पर उतरें और आप इंडिया गेट पहुंच जाएंगे। यहां का माहौल आपको जरूर पसंद आएगा।
कुतुब मीनार (Qutub Minar)
दिल्ली में घूमने के लिए कुतुब मीनार एक और बेहतरीन जगह है। कुतुब मीनार की वास्तुकला बहुत ही खूबसूरत है और इसे देखने में मजा आता है। यहां पहुंचना आसान है, क्योंकि कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन पास में ही है। बस मेट्रो से कुतुब मीनार स्टेशन पर उतरें और आप इस ऐतिहासिक स्थल का आनंद ले सकते हैं।
चांदनी चौक
दिल्ली में घूमने के साथ-साथ शॉपिंग भी जरूरी है। चांदनी चौक शॉपिंग (Chandni Chowk) के लिए एकदम सही जगह है। यहां आपको रिटेल में भी सामान अच्छे दाम पर मिल जाएगा। चांदनी चौक की गलियों में घूमते हुए आप तरह-तरह के सामान खरीद सकते हैं और अपने लिए कुछ खास ले सकते हैं। यहां की शॉपिंग आपको जरूर पसंद आएगी।
जंतर मंतर (Jantar Mantar)
दोस्तों या परिवार के साथ जंतर मंतर जाना काफी मजेदार हो जाता है। जंतर मंतर के पास में सांसद मार्ग और कनॉट प्लेस भी है, जहां आप घूम सकते हैं और खाने-पीने का आनंद ले सकते हैं। जंतर मंतर की ऐतिहासिक और वैज्ञानिक महत्ता आपको जरूर आकर्षित करेगी।
