Tourist Places in India : देश-दुनिया में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास साबित होगी। आपको यहां पर 5 ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर बेहद कम बजट (Cheap places to visit in India) में घूमकर आप जन्नत के नजारे लूट सकते हैं। यानी आपको खर्चे की भी टेंशन नहीं होगी, आइये जानते हैं कौन सी हैं ये खास जगह।
बहुत से लोग घूमने के शौकीन तो होते हैं लेकिन अधिक खर्चा होता देखकर वे अपने घूमने के प्लान को ही कैंसिल कर देते हैं। अब आपको घूमने (Places to Visit in low budget) के लिए खर्चे की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आप बेहद कम बजट में कई शानदार जगहों पर घूमकर आ सकते हैं। कम खर्च में देश में घूमने के लिए ये 5 जगहें (Five cheapest places in India to visit) एकदम परफेक्ट व बेस्ट हैं। आइये एक एक करके जानते हैं इनके बारे में-
जयपुर में यहां पर घूमकर उठाएं लुत्फ-
राजस्थान में घूमने व देखने लायक बहुत से किले व झील हैं। यहां के ऊंचे ऊंचे टीले भी राजस्थान (tourist places in rajasthan) की शान कहे जाते हैं। जयपुर में कई ऐतिहासिक किले व राजस्थानी संस्कृति के रंग आपका मन मोह लेंगे। जयपुर का हवा महल (hawa mahal) और जंतर मंतर (jantar mantar) देखकर आपकी नजरें वहीं टिकी रह जाएंगी। यहां रुकने के लिए होटल भी सस्ते रेट में मिल जाएंगे। इनमें सस्ते में रात्रि विश्राम करके आप दिन में भी शहर में घूमने का मजा ले सकते हैं। जयपुर के जौहरी बाजार (jauhari bazar) और बापू बाजार में आपको काफी सस्ता सामान भी मिल जाएगा। यहां सस्ती शॉपिंग का मजा ले सकते हैं।
ऋषिकेश में बिखरी प्रकृति व अध्यात्म की छटा-
उत्तराखंड का शहर ऋषिकेश (cheapest places in India to visit) अध्यात्म व प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां पर बहती गंगा नदी, आश्रमों का शांत वातावरण देखकर आप इसी में रम जाएंगे। एडवेंचर एक्टिविटीज में कैम्पिंग और रिवर राफ्टिंग (river rafting) का मजा भी यहां ले सकते हैं। ऋषिकेश (Rishikesh me tourist places) में ठहरने के लिए एक से एक सस्ते होटल भी आपको मिल जाएंगे। कई धर्मशालाएं भी यहां पर बनी हुई हैं, जिनमें बेहद कम खर्च में आप ठहर सकते हैं।
बनारस से नहीं करेगा लौटने का मन-
बनारस को अब वाराणसी (Varanasi me tourist place) कहा जाता है। यह ऐसी जगह हैं जहां से आपका लौटने का मन नहीं करेगा। यह देश दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है। पुराने मंदिरों, गंगा आरती व अध्यात्म के लिए पहचाना जाने वाला बनारस घूमने के लिए (Varanasi visiting place) बेस्ट है। यहां गंगा घाट (ganga ghaat) की सैर, दशाश्वमेध घाट और मणिकर्णिका घाट पर नाव चलाकर आनंद ले सकते हैं। यहां रहना व खाना सस्ते में ही हो जाएगा। खाने में स्ट्रीट फूड्स का आनंद आप ले सकते हैं, रहने के लिए सस्ती धर्मशालाएं चुन सकते हैं।
उदयपुर भी है सबसे खास जगह –
राजस्थान (rajasthan ke tourist place) के उदयपुर में झीलों का नजारा देशभर में सबसे अलग मिलेगा। इसलिए इसे लेक सिटी यानी झीलों का शहर कहा जाता है। रॉयल पैलेस (royal palace), फतेह सागर झील आपका मन मोह लेंगे। इस झील में नाव की सवारी, लोकल बाजारों से खरीददारी करने का मजा ले सकते हैं। यहां सस्ते होटल (cheap hotels in india) होने के कारण अधिक खर्च भी नहीं लगेगा।
मैक्लॉडगंज इसलिए है फेमस-
हिमाचल प्रदेश (HP tourist places) का मैक्लॉडगंज वैसे तो कई मामलों में फेमस है, लेकिन तिब्बती संस्कृति और शांत वातावरण का मिश्रण आपको मैक्लॉडगंज (mcleodganj kaha h) में मिल जाएगा। कम खर्च में ही तिब्बती फूड का मजा लेते आप यहां कम बजट में ही ठहर सकते हैं। पहाड़ों की खूबसूरती व प्राकृतिक छटा आपका मन मोह लेंगी।