Weather Alert :बिहार में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।बिहार वासियों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आज मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान लगाया है उससे लोगों की चिंता और बढ़ सकती है। मौसम विभाग के लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार आज व कल बिहारवासियों को भयंकर सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग की ओर से जो पूर्वानुमान लगाया गया है उसके अनुसार आज व कल यानी 4 और 5 जनवरी को भी प्रदेश में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। विभाग का पूर्वानुमान है कि इन दो दिनों में बिहार के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। ऐसे में विभाग ने आज प्रदेश के 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
वेदर अपडेट हुआ जारी
मौसम विभाग के वेदर अपडेट (Weather Update) के अनुसार हाल फिलहाल में बिहार वासियों को सर्दी से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।विभाग की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि उसके अनुसार आगामी 48 घंटे में बिहार के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, आने वाले एक सप्ताह तक प्रदेश में शीतलहर का सिलसिला जारी रहने वाला है।
मौसम विभाग के अनुसार आज 4 जनवरी को मधुबनी, किशनगढ़, छपरा, औरंगाबाद समेत प्रदेश के 17 जिलों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। ऐसे में विभाग ने यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा पटना समेत प्रदेश के अन्य जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश में पछुआ हवाओं की वजह से सर्दी का सितम बढ़ गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में और ज्यादा सर्दी बढ़ेगी। आज 4 जनवरी को प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि पछवाई हवाई चलने और तापमान में गिरावट होने की वजह से प्रदेश में शीतलहर जैसी स्थिति बनी रह सकती है।
बीते दिन की बात करें तो 3 जनवरी को प्रदेश के 21 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया है। वहीं, आज शनिवार, 4 जनवरी को शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, व किशनगंज जिले के साथ-साथ प्रदेश के पश्चिमी जिलों के कुछ क्षेत्रों में और दक्षिण मध्य व दक्षिण पूर्वी क्षेत्र के एक दो इलाकों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
जानें किन क्षेत्रों के लिए है ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग (IMD Weather Alert) की ओर से बिहार के किशनगंज, सुपौल, अररिया, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, छपरा, गोपालगंज, सिवान, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद व अलवर जिले में काफी ज्यादा कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इसी के साथ पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, व पूर्णिया समेत प्रदेश के अन्य सभी जिलों के लिए विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया।
जानें बीते दिन कितना रहा तापमान
अगर हम 3 जनवरी के तापमान की बात करें तो प्रदेश (weather alert) के अधिकतर शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान सहरसा इलाके का रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अधिकतम तापमान किशनगंज क्षेत्र का रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
औसत तापमान की बात करें तो बीते दिन प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस से 13.1 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। वहीं, इस दौरान अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस से 24.4 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहा है। इस बार की ठंड में ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रदेश के गयाजी क्षेत्र में दृश्यता शून्य रही है।
