Bike Stunt : तीन लड़कों से सड़क पर खुलेआम किया स्टंट, वीडियो देखकर आपकी कांप जाएगी रूह

 
cxcx

आजकल फिल्मों में देखकर के लोग सड़को पर कई तरह के स्टंट करने को कोशिश करते हुए नजर आते है। ऐसे में सोशल मीडिया पर पॉपुलर  होने की होड़ लगी है कि, इन स्टंट्स के चक्कर में लोग ये तक भूल जाते हैं उनकी जान को खतरा हो सकता है। हाल ही में एक कार के साथ स्टंट करते एक शख्स का वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसे देखकर के यूजर्स भी हैरान रह गए थे। हाल ही में एक बार फिर से खतरनाक स्टंट करते तीन लड़कों का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। 

दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल 
इंस्टाग्राम पर शेयर हुए इस वीडियो की शुरुआत में रात के अंधेरे में तीन लड़के बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, न उन्होंने हेलमेट पहना है और न किसी सेफ्टी का ख्याल रखा है। रात में शहर की सड़कों पर खुलेआम स्टंट करते ये लड़के एक समय के बाद बाइक को एक ही पहिए पर खड़ा कर लेता है। बाइक पिछले पहिए पर खड़ी करके वह फुल स्पीड में बाइक को दौड़ाता नजर आता है। बाइक पर पीछे 2 लड़के बैठे नजर आ रहे हैं। लड़के लगभग जमीन को छू ही रहे है। वीडियो देख आपका दिल तेजी से धड़कने लगेगा, कि कहीं कोई दुर्घटना न हो जाए। 

यूजर्स दे रहे है अलग अलग रिएक्शन 
सोशल मीडिया के ऊपर वायरल हो रहे इस वीडियो को बार बार देखा जा रहा है। कुछ यूजर्स इन लड़को की हरकत को खूब कोस रहे है और उनका मजाक बना रहे है। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है 'प्लीज भाई ऐसा मत करो, जिंदगी बहुत कीमती है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आखिर में क्या हुआ? ये तीनो बचे हैं', जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाई ऐसी हरकत करते हो, घरवालों के बारे में भी सोचा करो.'also read : 
अगर आप हर रोज करते बाइक या स्कूटर का उपयोग तो इन डॉक्यूमेंट्स के बारे में अवश्य जान लें, नहीं काट सकता है चालान