Hero Super Splendor XTEC एडवांस अपडेट के साथ मार्केट में हुई लांच, जानिए इसके बेस्ट फीचर्स और वर्जन के बारे में

 
mmmmmmm.

हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प ने साल 2023 के लिए सुपर स्प्लेंडर को अपडेट कर दिया है। यह दो तरह के वेरिएंट में उपलब्ध होने वाला है। इस वेरिएंट की कीमत की बात की जाए तो यह 83,368 रुपये है। और डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 87,268 रुपये है। सुपर स्प्लेंडर की इस बाइक में जो इंजन लगा हुआ है वह बीएस6 के दूसरे चरण के सभी मानदंडों को पूरा करता है। इसके साथ अन्य कई तरह फीचर्स इस बाइक में देखने को मिलते है। तो आइए जानते है। 

इस सेगमेंट में सबसे अधिक फीचर से लैस होगी ये बाइक
नए एक्सटेक अपडेट के साथ यह सबसे ज्यादा बिकने वाली 125 सीसी बाइक होंडा शाइन का बेहतर प्रतिद्वंद्वी साबित होगा। यह बजाज CT125X और बजाज पल्सर 125 जैसे अन्य राइवल्स की तुलना में अधिक फीचर से भरपूर होगी।

डिजाइन में किया गया है मामूली बदलाव 
इसके डिजाइन की बात की जाए तो इसमें जरा सा बदलाव किया गया है। बाइक के फ्रंट को पोजीशन लैंप के साथ एक नई एलईडी हेडलाइट के साथ फिर से डिजाइन किया गया है। मानक मॉडल में एक साधारण हलोजन बल्ब मिलता है।

मिलेगा ये एडवांस फीचर
Splendor Plus Xtec में केवल फीचर को जोड़ा गया है। इसके अलावा, कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। फीचर्स एडवांसमेंट के तौर पर इस बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कॉल और एसएमएस एलर्ट मिल जाएगा। फ्रंट कंसोल में रियल टाइम माइलेज शो करेगा।also read : 
भारत में PURE EV EciDryft सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च,सिंगल चार्ज पर देगी 135 किमी रेंज