भारत में PURE EV EciDryft सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च,सिंगल चार्ज पर देगी 135 किमी रेंज

 
g

हैदराबाद बेस्ड इलेक्ट्रिक दुपहिया निर्माण करने वाली कंपनी प्योर इवी ने भारत ने अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च की है।कंपनी ने PURE EV ecoDRYft की कीमतों का खुलासा किया है ,जहा इसकी प्राइस 99,999 रूपये ,एक्स शोरूम दिल्ली से शुरू होती है। यह इलेक्ट्रिक बाइक इस समय देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक में शामिल है। 

रेंज भी है काफी जबरदस्त 
इस समय इतनी रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर की प्राइस भी 1 लाख रूपये के ऊपर है,वही इतनी किफायती कीमत में इस बाइक को पेश करना इवी खरीददार के लिए अच्छा हो गया है। पुरे EV के अनुसार इकोड्रिफ्ट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 3.0 kwh बैटरी पैक है ,जो AIS  156 प्रमाणित है। कंपनी का दावा है की यह इलेक्ट्रिक बाइक एक बार चार्ज होने के बाद 135 किमी तक चल सकती है। इसके लिए टेस्ट राइड पहले से ही खुली है। 

ये है बाइक की खासियत 
डिजाइन की बात करे तो EciDryft एक बेसिक कम्प्यूटर मोटरसाइकिल की तरह दिखती है।इसमें एंगुलर हेंदलेप ,फाइव स्पोक एलॉय व्हील ,सिंगल पिस्ट सीट आदि मौजूद है।यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल चार कलर वेरिएंट में उपलभ्ध होगी,जिसमे ब्लेक ग्रे ,ब्लू और रेड कलर शामिल है। also read : भारत में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल एरिया लॉन्च हुई-

यह बाइक 75 किमी प्रति  घंटे की टॉप स्पीड और 3 राइड मोड़ मौजूद है ,जिसमे 45 किमी प्रति घंटे पर ड्राइव मोड़ 60 किमी प्रति घंटे पर क्रास ओवर मोड़ ,और 75 किमी प्रति घंटे पर थ्रिल मोड़ शामिल है। इसके थ्रिल मोड़ सबसे फ़ास्ट है जहा ड्राईवर 5 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से जा सकते है। वही 0-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में इसे 10 सेकेंड का वक्त लगता है।