इस बाइक ने जीता भारतीय लोगों का दिल, त्यौहारी सीज़न में बिक्री के मामले में तोड़े सभी आकड़े, बनी नंबर वन बाइक

त्यौहारी सीज़न में दोपहियां वाहन निर्माता कंपनी को काफी ज्यादा लाभ होता है हाल ही में अक्टूम्बर महीने में बिक्री के मामले में यह काफी आगे निकल गयी है देशभर में कुल 18,95,799 दो-पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। जबकि साल 2022 में यह आकड़ा 15,78,383 यूनिट्स था। यानि की साल-दर साल आधार पर 20.1 % की वृद्धि दर्ज की गयी है इन नम्बरों का सबसे बड़ा हिस्सा मोटरसाइकिल सेगमेंट में आता है तो आइए जान लेते है अक्टूम्बर महीने से देशभर में बिकने वाली टॉप 5 बाइक्स की लिस्ट।
Hero Splendor
इंडिया के ऑटो बाजार में Hero Splendor का कब्जा लम्बे समय से जमा हुआ है इस बाइक की अक्टूबर 2023 में कुल 3,11,031 यूनिट्स बिक्री हुई है इसके साथ ही लगभग 19% की साल-दर-साल वृद्धि हुई है। Splendor लाइनअप में दो मोडल को जोड़ा गया है इसमें 100cc Splendor Plus और 125cc Splendor Plus आता है।
Honda Shine
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर Honda Shine का नाम आता है, जो अक्टूबर 2023 में 1,63,587 यूनिट्स बिकी हैं, जो स्प्लेंडर के मुकाबले लगभग आधा है। honda Shine की बिक्री में साल-दर-साल आधार पर 25% की वृद्धि हुई है। आपको बता दे, हौंडा Shine दो डेरिवेटिव्स- 100cc और 125cc में बेची जाती है।
Bajaj Pulsar
इस साल अक्टूबर में Pulsar की 1,61,572 यूनिट्स बेची हैं। इस स्पोर्टी कम्यूटर मोटरसाइकिल रेंज की बिक्री साल-दर-साल आधार पर 42% बढ़ी है। Pulsar की कई डेरिवेटिव्स हैं, यह 125cc से 250cc तक इंजन रेंज में आती है।
Hero HF Deluxe
इस साल अक्टूबर में HF Deluxe की बिक्री 1,17,719 यूनिट्स की बिक्री हुई है यह 100cc कम्यूटर की बिक्री में 51% की बढ़ोतरी हुई है इसके साथ ही.यह देश में बिकने वाली सबसे किफायती बाइक्स में से एक है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 60,000 रुपये है।
Bajaj Platina
इस साल अक्टूबर में Bajaj Platina की कुल 74,539 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसके साथ ही यह बिक्री के मामले में पांचवे नंबर पर आती है। इसकी बिक्री में 29% की वृद्धि हुई है। Platina दो इंजन ऑप्शन- 100cc और 125cc के साथ उपलब्ध है। also read : संजू सैमसंग को BCCI ने घरेलू सीरीज से किया बाहर,AUS की खिलाफ सीरीज के लिए 2 विकेटकीपर टीम में शामिल