Billionaires List: क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा अमीर लोग किस देश में रहते हैं? आ गई लिस्ट देखे भारत किस नंबर पर: फोर्ब्स के हवाले से वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने दुनिया के उन देशों की सूची जारी की है जहां सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं. इसमें अमेरिका पहले स्थान पर है. इस सूची में भारत भी शामिल है. टॉप-10 की सूची में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, चीन, भारत, जर्मनी, रूस, इटली, ब्राजील, हांगकांग एसएआर, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं.
Billionaires List: क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा अमीर लोग किस देश में रहते हैं? आ गई लिस्ट देखे भारत किस नंबर पर
दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपति अमेरिका में मौजूद हैं. अमेरिका में 813 अरबपति रहते हैं. अरबपतियों की संख्या के मामले में पड़ोसी देश चीन दूसरे स्थान पर है. चीन में 406 अरबपति रहते हैं. हमारा देश भारत तीसरे स्थान पर आता है. यहां कुल 200 अरबपति हैं.
अरबपतियों की संख्या के मामले में जर्मनी दुनिया में चौथे स्थान पर है। जर्मनी में कुल 132 अरबपति हैं। इस सूची में पांचवें स्थान पर रूस है, जहां 120 अरबपति रहते हैं। इसके बाद इटली (73 अरबपति), ब्राजील (69 अरबपति), हांगकांग एसएआर (67 अरबपति), कनाडा (67 अरबपति) और यूनाइटेड किंगडम (55 अरबपति) का स्थान है।
दुनिया के वो 40 देश, जहां रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति
- संयुक्त राज्य अमेरिका- 813 अरबपति
- चीन- 406 अरबपति
- भारत- 200 अरबपति
- जर्मनी- 132 अरबपति
- रूस- 120 अरबपति
- इटली- 73 अरबपति
- ब्राजील- 69 अरबपति
- हांगकांग एसएआर- 67 अरबपति
- कनाडा- 67 अरबपति
- यूनाइटेड किंगडम- 55 अरबपति
- फ्रांस- 53 अरबपति
- ताइवान- 51 अरबपति
- ऑस्ट्रेलिया- 48 अरबपति
- स्वीडन- 43 अरबपति
- स्विट्जरलैंड- 41 अरबपति
- जापान- 41 अरबपति
- सिंगापुर- 39 अरबपति
- इजराइल- 36 अरबपति
- दक्षिण कोरिया- 36 अरबपति
- इंडोनेशिया- 35 अरबपति
- स्पेन- 29 अरबपति
- तुर्किये- 27 अरबपति
- थाईलैंड- 26 अरबपति
- मेक्सिको- 22 अरबपति
- मलेशिया- 17 अरबपति
- फिलीपींस- 16 अरबपति
- नीदरलैंड- 14 अरबपति
- नॉर्वे- 12 अरबपति
- चेक गणराज्य- 11 अरबपति
- आयरलैंड- 11 अरबपति
- साइप्रस- 10 अरबपति
- ग्रीस- 10 अरबपति
- बेल्जियम- 10 अरबपति
- ऑस्ट्रिया- 9 अरबपति
- डेनमार्क- 9 अरबपति
- पोलैंड- 8 अरबपति
- फिनलैंड- 7 अरबपति
- चिली- 6 अरबपति
- कजाकिस्तान- 6 अरबपति
- वियतनाम- 6 अरबपति