नई दिल्ली। BSNL Network: भारत की सबसे पुरानी दूरसंचार कंपनियों में से एक भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अब देश भर में तेजी से अपना विस्तार करते हुए दूसरी दिग्गज कपंनियों को टक्कर दे रहा है। अपनी य़ूजर्स की सुविधाओं को देखते हे कपंनी ने देश भर में अपनी 4G सेवाओं को दिए जाने की घोषणा की है। अब यह घोषणा जल्द ही पूरी होने जा रही है।
आत्मनिर्भर भारत की एक नई पहल
BSNL की नई 4G सेवा पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान का एक जीवंत उदाहरण है। भारतीय इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा विकसित यह नेटवर्क न केवल देश की तकनीकी क्षमताओं को प्रदर्शित करता है, बल्कि रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उपभोक्ताओं के लिए विशेष सुविधाएं
BSNL ने अपने ग्राहकों के आकर्षित करने के लिए जल्द ही 4G सुविधाएं देने वाला हैं। जिसके बाद कंपनी की ओर से ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा प्लान के साथ इंटरनेट सेवा प्रदान की जाएगी।
किफायती दरों पर बेहतर सेवाएं
BSNL आम आदमी के बजट को ध्यान में रखते हुए ₹299 के मासिक प्लान, में अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग प्रदान करता है, इसके अलावा, ₹599 का त्रैमासिक प्लान में 84 दिनों तक की सेवाएं प्रदान करता है।
सेवा का विस्तार और उपलब्धता
BSNL ने अपनी 4G सेवाओं की शुरुआत प्रमुख महानगरों से की है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे और कोलकाता जैसे शहरों में पहले यह सेवा दी जा रही है। कंपनी का लक्ष्य है कि आने वाले महीनों में इस सेवा का विस्तार देश के हर कोने तक किया जाए।